October 11, 2026
शारदीय नवरात्र के पहले दिन थावे मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, माता के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
Navratri 2026: बिहार के गोपालगंज में शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही मां दुर्गा की भक्ति में पूरा जिला भक्तिमय हो गया है। जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन मां सिंहासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह तीन बजे मंदिर खुलने के बाद से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में हर तरफ मां के जयकारे गूंज रहे हैं।
Read more