फेस्टिव सीजन से पहले Kodak TV ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्ट टीवी रेंज लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती ...और पढ़ें

Kodak ने लॉन्च की नई Smart TV रेंज: ₹6,999 से शुरू कीमत; 55 इंच Mini-QD TV में 80W स्पीकर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन से पहले Kodak TV ने इंडियन मार्केट में अपनी Smart TV रेंज का विस्तार कर दिया है। दरअसल कंपनी ने HD Ready से लेकर 4K Mini-QD टीवी तक कई ऑप्शन पेश किए हैं। खास बात ये है कि इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹6,999 से शुरू हो जाती है। ये नए टीवी फ्लिपकार्ट की Big Billion Days सेल के दौरान काफी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। कंपनी का फोकस अलग-अलग बजट वाले ग्राहकों को बड़ी स्क्रीन, बेहतर पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स देने पर है।
55 इंच का Mini-QD 4K TV
कोडक की नई रेंज में 55 इंच का Mini-QD 4K TV सबसे खास है जिसमें Mini LED बैकलाइटिंग, 1.1 अरब कलर्स, Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट भी देखने को मिल रहा है। साथ ही टीवी में 550 निट्स तक की ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं जो इसे और खास बना रहे हैं।
इस टीवी में Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम, Google Assistant और इन-बिल्ट Chromecast भी मिल रहा है। बेहतर साउंड के लिए टीवी में 80W का क्वाड-स्पीकर सिस्टम भी देखने को मिल रहा है जिससे बेहतर साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा।
65 इंच तक के मॉडल भी लॉन्च
इतना ही नहीं कंपनी ने JioTele OS पर चलने वाले QLED टीवी भी पेश किए हैं। इसमें 43, 50, 55 और 65 इंच तक के स्क्रीन साइज ऑप्शन मिल जाएंगे। इस रेंज में 4K QLED डिस्प्ले, HDR, 300 से ज्यादा फ्री लाइव चैनल, JioGames और वॉयस रिमोट जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।
वहीं, Coolita 3.0 Linux प्लेटफॉर्म वाले टीवी आपको 24, 32, 40, 43 और 50 इंच तक के ऑप्शन में मिल जाएंगे। इन टीवी में QLED कलर, बेजल-लेस डिजाइन और JioHotstar, यूट्यूब, Prime Video, SonyLIV व ZEE5 जैसे एप्स का सपोर्ट भी मिलेगा। इनके कुछ मॉडल में 40W सराउंड साउंड भी मिलने वाला है।
Kodak Smart TV की कीमत
- 55 इंच Mini-QD 4K TV की कीमत ₹34,999 है।
- 65 इंच JioTele OS QLED TV की कीमत ₹42,499 है।
- 50 इंच QLED Special Edition Full HD TV की कीमत ₹23,499 है।
- Kodak X900 Pro के 40 इंच और 43 इंच मॉडल क्रमशः ₹11,999 और ₹13,999 है।
Flipkart की सेल में अन्य मॉडल भी कम कीमत पर मिल रहे हैं जिसमें 24 इंच वाले टीवी की कीमत तो सिर्फ ₹6,999 और कुछ 32 इंच मॉडल ₹8,099 से शुरू हो जाते हैं। ग्राहकों को चुनिंदा Axis और ICICI बैंक कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलने वाला है।