October 11, 2026

आलीशान घर, महंगी घड़ियों और गाड़ियों का शौक, लग्जरी लाइफ जीते हैं हार्दिक पांड्या, जानिए कितनी है कुल नेट वर्थ

Hardik Pandya Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. ये बर्थडे उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि उनकी जर्सी का नंबर भी 33 ही है, जिसका मतलब है कि ये नंबर उनके दिल के काफी करीब है. हार्दिक ने अपने बर्थडे का जश्न धूम-धाम से मनाया है, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जहां, उनके दोस्त और गर्लफ्रेंड महिका शर्मा मौजूद हैं. इस खास मौके पर आइए जानते हैं कि हार्दिक पांड्या की कुल नेट वर्थ कितनी है. इसके अलावा उनकी कमाई के जरियों, कार कलेक्शन, घड़ियों के कलेक्शन के बारे में भी जानेंगे.

IPL सैलरी

हार्दिक पांड्या मौजूदा समय में आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं. मुंबई इंडियंस ने उन्हें 16.35 करोड़ रुपये प्रति सीजन की भारी-भरकम फीस पर अपने साथ जोड़ा था. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि हर साल MI की ओर से इस क्रिकेटर को 16.35 करोड़ रुपये मिलते हैं.

— Mumbai Indians (@mipaltan) October 11, 2026

BCCI सैलरी

बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बीसीसीआई के Grade B सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं. इससे उन्हें सालाना 3 करोड़ रुपये सैलरी बोर्ड की तरफ से मिलती है. इसके अलावा, उन्हें भारत के लिए खेले जाने वाले हर टेस्ट, वनडे और टी20 मैच की अलग से मैच फीस मिलती है और प्रदर्शन करने पर रिवॉर्ड भी मिलते हैं.

2️⃣4️⃣3️⃣ int'l matches
4️⃣7️⃣2️⃣4️⃣ int'l runs 👏
2️⃣2️⃣2️⃣ int'l wickets 👌

Winner of ICC Men's T20 World Cup 2️⃣0️⃣2️⃣4️⃣ and 2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣, and ICC Champions Trophy 2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣ 🏆

Here's wishing the brilliant #TeamIndia all-rounder Hardik Pandya @hardikpandya7 a very happy birthday 🎂🥳 pic.twitter.com/96C86O8AUd

— BCCI (@BCCI) October 11, 2026

ब्रांड एंडोर्समेंट

मौजूदा समय में हार्दिक पांड्या के एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनके साथ जुड़ने के लिए ब्रांड मोटा पैसा खर्च करती हैं. यही वजह है कि ब्रांड एंडोर्समेंट और एडवरटाइजमेंट उनकी कमाई का एक बड़ा और अहम जरिया हैं. वह BoAt, Monster Energy, Gulf Oil और Dream11 जैसे 15 से अधिक बड़े ब्रांड्स के चेहरे हैं. वे प्रति विज्ञापन 1 करोड़ से 3 करोड़ तक चार्ज करते हैं, जिससे सालाना 20 करोड़ से अधिक की कमाई होती है.

सोशल मीडिया

हार्दिक पांड्या को इंस्टाग्राम पर 44 मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं, जो इस बात को साबित करता है कि उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. रिपोर्ट्स की मानें, तो हार्दिक को इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सर पोस्ट शेयर करने के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये मिलते हैं. इंस्टागाम रील के लिए 65 और इंस्टा स्टोरी लगाने के लिए 35 लाख रुपये मिलते हैं. वहीं, एक्स पर भी स्पॉन्सर पोस्ट से वह मोटी कमाई करते हैं.

कार कलेक्शन

हार्दिक पांड्या अपनी अल्ट्रा लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. उनके पास महंगी और लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है. रिपोर्ट्स की मानें, तो हार्दिक के पास फेरारी 12सिलिंडरी, रोल्स रॉयस फैंटम, लेम्बोर्गिनी उरुस एसई, रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी एडिशन वन, लेक्सस एलएम 350एच अल्ट्रा लग्जरी, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज-एएमजी जी63, मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास, लैंड रोवर डिफेंडर, ऑडी ए6 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं.

- Won T20I WC (Twice)
- Won Champions Trophy
- Won IPL Trophy as Captain
- Won Asia Cup (Twice)
- Number 1 T20I Allrounder
- 4724 runs & 222 wickets in Intl Cricket

Happy Birthday wishes to the best white-ball all-rounder in Modern Era, Hardik Pandya 🇮🇳👑 pic.twitter.com/89dR6CPm3b

— Johns. (@CricCrazyJohns) October 11, 2026

महंगी घड़ियों का कलेक्शन

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि हार्दिक पांड्या को महंगी-महंगी घड़ियों का कितना शौक है. वह अक्सर अपनी घड़ियों से भी लोगों का ध्यान खींचते हैं. रिचर्ड मिल (Richard Mille RM 27-04 Rafael Nadal Edition), पाटेक फिलिप (Patek Philippe Nautilus / Emerald-set), रोलेक्स डेटोना रेनबो (Rolex Daytona Rainbow), ऑडमार्स पिगुए (Audemars Piguet Royal Oak Offshore Chronograph), हब्लोड बिग बैंग जैसी महंगी घड़ियां हैं. इसके अलावा उनके पास समय-समय पर विभिन्न लिमिटेड एडिशन और महंगी लग्जरी घड़ियां देखी गई हैं.

आलीशान घर

हार्दिक पांड्या का एक घर मुंबई के पॉश इलाके खार वेस्ट में स्थित 'रुस्तमजी पैरामाउंट' लग्जरी अपार्टमेंट्स का हिस्सा है. यह 3,838 वर्ग फुट में फैला एक शानदार 8 BHK फ्लैट है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं, होमटाउन वडोदरा में भी एक घर है. उनका ये घर वडोदरा के सबसे महंगे और संभ्रांत रिहायशी इलाकों में से एक दिवालीपुरा में स्थित है. यह 6,000 वर्ग फुट का एक विशाल पेंटहाउस है, जिसे एक ही फ्लोर के 4 बड़े फ्लैट्स को आपस में मिलाकर तैयार किया गया है. इसकी अनुमानित कीमत 3.5 से 4 करोड़ रुपये के बीच है.

हार्दिक पांड्या नेट वर्थ (Hardik Pandya Net Worth)

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की सालाना कमाई 22 से 30 करोड़ रुपये के करीब है. हार्दिक की नेट वर्थ आधिकारिक तौर पर तो सामने नहीं आई है. मगर, रिपोर्ट्स की मानें, तो लगभग 95 करोड़ रुपये से 120 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है.

हार्दिक पांड्या कब मैदान पर करेंगे वापसी?

हार्दिक पांड्या पिछले काफी वक्त से फिटनेस संबंधी कारणों से एक्शन से दूर हैं. वह सितंबर में दाएं पैर की पिंडली के पास शिन में चोट लगने के बाद इंडिया-ए की ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. इसके बाद उनके न्यूजीलैंड दौरे पर खेलने की संभावना भी खत्म हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक को आराम की सलाह दी गई है और उनकी वापसी का अभी कोई आधिकारिक दिन तय नहीं हुआ है। ऐसे में उनकी फिटनेस पर सबकी नजरें रहेंगी. टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि वह जल्द पूरी तरह फिट होकर वापसी करें, लेकिन उनकी उपलब्धता मेडिकल क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी.

ये भी पढ़ें:'जब वह 19 साल के थे...', हार्दिक पांड्या के बर्थडे पर महिका शर्मा ने लिखा ऐसा पोस्ट, आते ही हो गया वायरल, आप भी पढ़िए