August 14, 2026
Uttarakhand News: मंत्र चिकित्सा के वैज्ञानिक अध्ययन को मिली नई रफ्तार
उत्तराखंड में मंत्र चिकित्सा पर वैज्ञानिक अनुसंधान की तैयारी शुरू हो गई है। विद्वानों से 10 दिन में साहित्य मांगा गया है और एथिकल मंजूरी के बाद शोध आगे बढ़ेगा।देहरादून। उत्तराखंड में मंत्र चिकित्सा (Mantra Therapy) पर वैज्ञानिक और क्रियात्मक अनुसंधान को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। शुक्रवार को सचिवालय परिसर में उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें देश और प्रदेश के संस्कृत विद्वानों, चिकित्सा विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने मंत्र चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। गोष्ठी में मंत्रों के सही प्रयोग, उच्चारण की शुद्धता, विधि-विधान और अनुसंधान की संभावनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।
Read more