August 14, 2026

सोना आज ₹708 घटकर ₹1.52 लाख पर आया: चांदी ₹370 गिरकर ₹2.33 लाख पर आई; जानें अपने शहर के दाम

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में 14 अगस्त को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 708 रुपए घटकर 1,52,363 रुपए आ गया।

इससे पहले 13 अगस्त को यह 1,53,071 पर था। वहीं, एक किलो चांदी 386 रुपए घटकर 2,33,842 रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 2,34,228 रुपए पर थी।

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें

  • ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं।
  • खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है।
  • लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।
  • पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।

ऑल टाइम हाई से 1.52 लाख रुपए गिरी चांदी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 23,758 रुपए सस्ता हो चुका है।

वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 197 दिन में चांदी 1.52 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

सोना इस साल 1.60 लाख तक जा सकता है

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  • आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  • स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
  • क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

--------------------------------------

ये खबर भी पढ़ें...

भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़

भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है।

अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • फाइटर जेट का इंजन देश में ही बनेगा: रिलायंस और रॉल्स-रॉयस ने पार्टनरशिप की, स्पेशल एयरोस्पेस कॉम्प्लेक्स बनेगा

    रिलायंस और रॉल्स-रॉयस ने पार्टनरशिप की, स्पेशल एयरोस्पेस कॉम्प्लेक्स बनेगा|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • एआई ने बदली इंटर्नशिप, नौकरी की दर 63% पहुंची: रुटीन काम ऑटोमेट हो चुके, अब इंटर्न को क्लाइंट मीटिंग, बिजनेस ट्रिप और बड़े प्रोजेक्ट

    रुटीन काम ऑटोमेट हो चुके, अब इंटर्न को क्लाइंट मीटिंग, बिजनेस ट्रिप और बड़े प्रोजेक्ट|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • टाटा स्टील ने जमशेदपुर FC को सिर्फ ₹100 में बेचा: क्लब चर्चिल-ब्रदर्स खरीदेगा; 100% हिस्सेदारी ट्रांसफर करेगी कंपनी

    क्लब चर्चिल-ब्रदर्स खरीदेगा; 100% हिस्सेदारी ट्रांसफर करेगी कंपनी|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जुलाई में थोक महंगाई 9.87% से घटकर 9.78% हुई: ईंधन और बिजली में थोड़ी राहत, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी

    ईंधन और बिजली में थोड़ी राहत, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar1:07
    • कॉपी लिंक

    शेयर