MEA ने सीधे किसी भी राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर राजनयिक संबंधों की गरिमा और सार्वजनिक टिप्पणियों में मर्यादा बनाए रखने पर जोर दिया.
MEA ने सीधे किसी भी राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर राजनयिक संबंधों की गरिमा और सार्वजनिक टिप्पणियों में मर्यादा बनाए रखने पर जोर दिया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/02/20/mea-2026-02-20-18-14-09.jpg)
MEA रणधीर जायसवाल Photograph: (MEA/YT)
विदेश मंत्रालय (MEA) ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की जॉर्जिया मेलोनी को लेकर की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है. मंत्रालय ने कहा कि भारत के इटली के साथ मजबूत रिश्ते हैं. दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं. विवाद उस वक्त हुआ जब राहुल गांधी के एक कार्यक्रम में संदीप दीक्षित ने पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर तंज कसते हुए मेलोनी का नाम लेकर मजाक उड़ाया. इस पर MEA ने सीधे किसी भी राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर राजनयिक संबंधों की गरिमा और सार्वजनिक टिप्पणियों में मर्यादा बनाए रखने पर जोर दिया.
इस प्रतिक्रिया की पृष्ठभूमि में भारत-इटली के रिश्तों का हालिया विस्तार भी अहम है. मई 2026 में मोदी की इटली यात्रा के दौरान दोनों देशा के रिश्तों को “Special Strategic Partnership” के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया और 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा.
#WATCH | Delhi | On Congress leader Sandeep Dikshit's remarks while sharing the stage with Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "We have strong ties with Italy. Our ties with Italy in recent years have expanded and strengthened in every way, and it's… pic.twitter.com/KNWAe4du8I
— ANI (@ANI) August 14, 2026
संदीप दीक्षित ने कसा था तंज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया था. उन्होंने कहा था कि पता नहीं हमारे देश के प्रधानमंत्री को किसने बताया कि विदेश नीति सिर्फ गले लगाना होता है. इस दौरान संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी को रोककर कहा था, 'एक बात पूछ सकता हूं?' फिर उन्होंने तंज कसते हुए कहा था, 'मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा था...' उनके इस सवाल पर हॉल में ठहाके गूंज उठे थे और राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा था, नहीं-नहीं, मैं अभी तक वहां नहीं पहुंचा हूं.' राहुल गांधी और संदीप दीक्षित का यह एक्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
इस वीडियो को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की विदेश नीति को लेकर दिए बयान पर तीखा हमला किया है. उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी को छोटी सोच वाली बताने के निंदनीय कहा. राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बात उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी पीड़ा देती है. उन्होंने कहा, "मैं यह सोच भी सकता कि गांधी सरनेम वाला कोई शख्स ऐसी शर्मनाक टिप्पणी कर सकता है." उन्होंने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने किसी भी विपक्ष के नेता का ऐसा अभद्र और अकल्पनीय व्यवहार नहीं देखा. उनके मुताबिक, इस तरह का आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर संकेत है.
ये भी पढ़ें: सिंधु जल संधि से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक… 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें