August 17, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट - Pratidin Rajdhani

CG Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में काले बादलों ने डेरा डालने दिया है. साथ ही बारिश भी हो रही है. सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन चुकी है. अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है. प्रदेश के अधिकांश स्थानों में वर्षा हुई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में भारी वर्षा दर्ज की गई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अब तक का मौसमी सब-डिविज़नल वर्षा सामान्य रही है, जिसमें -9% का अंतर है. Read more

August 17, 2026

Stock Market Down: सप्ताह के पहले दिन बिखरा शेयर बाजार, IT-टेक स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

बीते सप्ताह तेज उथल-पुथल के बाद भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में सप्ताह के पहले खराब शुरुआत हुई. मार्केट के दोनों इंडेक्स बुरी तरह टूटकर रेड जोन में ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 350 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी अपने पिछले बंद के मुकाबले गिरकर खुला. शुरुआती कारोबार में खासतौर पर टेक शेयरों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई. TCS Share, HCL Tech Share, Infosys Share बुरी तरह टूटे, तो वहीं Indigo Share, HUL Share और SBI का स्टॉक भी फिसल गया.  Read more

August 17, 2026

Nag Panchami Bhojan Niyam : नाग पंचमी के दिन तवा चढ़ाने की क्यों होती है मनाही? जानें इस परंपरा के पीछे की मान्यता

नाग पंचमी के दिन कई घरों में तवे पर रोटी न बनाने और जमीन न खोदने की पुरानी परंपरा निभाई जाती है। ज्योतिषीय मान्यताओं में तवे को नाग के फन और राहु का प्रतीक माना गया है, जिसे अग्नि पर तपाना वर्जित माना जाता है। Read more

August 17, 2026

आखिर सामने आई रोनाल्डो-जॉर्जिना की वेडिंग Photos, दुनिया से छिपाकर घर में की थी शादी, 10 साल पुराना प्यार मुकम्मल

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज ने करीब 10 साल के रिश्ते के बाद शादी कर ली. दुनिया के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स में शामिल दोनों ने किसी आलीशान होटल या महल के बजाय पुर्तगाल के कास्केस स्थित अपने घर को इस खास मौके के लिए चुना. शादी को बेहद निजी रखा गया था और अब Vogue ने पहली बार समारोह की तस्वीरें जारी की हैं. इसी बीच 41 वर्षीय रोनाल्डो ने अपने फुटबॉल करियर को लेकर भी बड़ा संकेत दिया है. Read more

August 17, 2026

Surya Gochar 2026: नाग पंचमी के शुभ अवसर पर स्वराशि में सूर्य का गोचर होगा, इन 6 राशियों का जगेगा सोया भाग्य

Surya Gochar 2026: नाग पंचमी पर आत्मा और उच्च पद के कारक ग्रह सूर्य का अपनी ही राशि में गोचर हो रहा है. यह गोचर अत्यंत शक्तिशाली माना जा रहा है. इससे राशियों को करियर में प्रमोशन, अचानक धन वृद्धि और लाभ मिल सकते हैं. इस गोचर से कौन-कौन सी राशियों को लाभ होगा, जानिए. Read more

August 17, 2026

इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये धांसू 5G स्मार्टफोन: 7500mAh बैटरी से लेकर 144Hz AMOLED डिस्प्ले तक मिलेंगे खास फीचर्स

Mon, 17 Aug 2026 10:13 AM IST टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 17 Aug 2026 10:13 AM IST सार Upcoming Smartphones: अगस्त के इस हफ्ते स्मार्टफोन बाजार में Tecno Pova 8 Pro 5G और iQOO Z11 5G की एंट्री होगी, जबकि POCO और Realme भी नए 5G फोन ला सकते हैं। जानें इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के संभावित फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में पूरी जानकारी। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो अगस्त का यह सप्ताह काफी दिलचस्प रहने वाला है। भारत में Tecno Pova 8 Pro 5G और iQOO Z11 5G की लॉन्चिंग तय है, जबकि POCO M8x 5G और Realme P4s 5G भी इस सप्ताह दस्तक दे सकते हैं। इन फोन्स में बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और दमदार 5G प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए इन फोन्स के बारे में करीब से जानते हैं। Read more

August 17, 2026

Census 2027: लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में आज से ऑनलाइन स्व-गणना शुरू, पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसकी शुरुआत लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उन इलाकों से होगी, जहां सर्दियों में भारी बर्फबारी होती है। इन जगहों पर लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इनमें दूर-दराज के गांव और ऊंचे पहाड़ी इलाके भी शामिल हैं। Read more

August 17, 2026

कौन था 'अशोक' जिसके नाम पर पड़ा शिव मंदिर का नाम? जानें लखीसराय के उस धाम की कहानी जहां मची मौत की भगदड़

Ashok Dham Mandir Story: बिहार के लखीसराय अशोक धाम मंदिर में सावन सोमवार को भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत हो गई। 49 साल पहले एक चरवाहे ने इस 8वीं सदी के शिवलिंग को खोजा था।Ashok Dham Temple History: बिहार के लखीसराय का अशोक धाम मंदिर आज हादसे की वजह से सुर्खियों में है। 17 अगस्त को सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुखद घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस मंदिर में आज लाखों की भीड़ उमड़ती है, उसका इतिहास क्या है? आखिर इस विशाल शिव मंदिर का नाम किसी राजा-महाराजा या देवी-देवता के नाम पर नहीं, बल्कि 'अशोक' नाम के एक साधारण लड़के पर क्यों रखा गया? आइए जानते हैं 'बिहार के देवघर' के नाम से मशहूर इस मंदिर की वो अनोखी और रहस्यमयी कहानी... Read more