Suryakumar Yadav: कुछ समय पहले ही टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव थे. उन्होंने भारत को दो बार टी20 वर्ल्ड कप दिलाने में अपनी अहम भूमिका भी निभाई थी. सूर्या को अचानक कप्तानी से हटा दिया गया. इतना ही नहीं उन्हें टीम में भी जगह नहीं दी गई. आयरलैंड दौरे से पहले उन्हें लेकर बड़ा कदम उठाया गया. श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया. खैर सूर्या का अब कमबैक प्लान सामने आ गया है. वो दोबारा टीम में वापसी करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट किया शानदार वीडियो
सूर्यकुमार यादव के पास अब टीम इंडिया में वापसी के लिए अब मेहनत के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है. वो घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर दावा ठोक सकते हैं. ये बात खुद सूर्या को भी पता चल गई होगी. इस वजह से ही अब वो नेट्स पर खूब पसीना बहा रहे हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की, जिसमें वो अटैकिंग बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं.
---विज्ञापन---
उन्होंने वीडियो पर दिल छू देने वाली बात भी लिखी. उनके कैप्शन से साफ लग रहा है कि वो मेहनत करके दोबारा टीम में आने की तैयारी कर रहे हैं. पूर्व कप्तान ने लिखा, “अभ्यास को मैच ज्यादा मुश्किल बनाएं. आप अगर नेट्स पर ज्यादा से ज्यादा खुद पर दबाव डालेंगे, तो फिर मैच के दौरान शांत रहना आपकी आदत हो जाएगी. मुश्किल हालातों का हमेशा सामना करना चाहिए.”
ये भी पढ़ें: जो रूट ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन बनाने वाले बने इकलौते कप्तान
---विज्ञापन---
कैसे हैं सूर्यकुमार यादव के आंकड़े?
सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए 1 टेस्ट, 37 वनडे और 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्हें टी20 में ज्यादा सफलता मिली है. उन्होंने 107 पारियों में 3272 रन जड़े हैं. उनके नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक भी हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 117 रन का है. IPL में भी सूर्या के आंकड़े बेहतरीन रहे हैं. वो 179 मैचों में 4581 रन बना चुके हैं. कई सालों से वो मुंबई इंडियंस के लिए रन बना रहे हैं. IPL में सूर्या ने 2 शतक और 31 अर्धशतक ठोके हैं. उनका उच्चतम स्कोर 103 रन का रहा है.
मई 2026 में शेयर की बड़ी खुशी
टीम इंडिया ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही जीता था. उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था. पिछले कुछ महीनों से वो अपने परिवार के साथ खूब समय बिता रहे हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आती रहती हैं. मई 2026 में वो पिता भी बने हैं. उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया. इन दोनों की शादी 2016 में हुई थी.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़े सचिन तेंदुलकर के ये 3 रिकॉर्ड! जो रूट टेस्ट क्रिकेट में रच सकते हैं इतिहास