August 21, 2026

हर महीने 10 दिन दुबई क्यों छोड़ देती हैं सानिया मिर्जा? आखिर कहां और क्यों हो जाती हैं गायब?

Time Updated: Friday, August 21, 2026, 17:02 [IST]

Sania Mirza: दुबई में बेटे इजहान के साथ रहने वाली सानिया मिर्जा की जिंदगी बाहर से जितनी ग्लैमरस नजर आती है, अंदर से उतनी ही व्यस्त भी है। टेनिस को अलविदा कहने के बाद भी उनके पास काम की कोई कमी नहीं है और लगातार ट्रैवल उनकी दिनचर्या का हिस्सा बना हुआ है। लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ी एक बात खास तौर पर ध्यान खींचती है।

सानिया हर महीने करीब 10 दिन के लिए दुबई से बाहर रहती हैं। आखिर इन दिनों में वह कहां जाती हैं? क्या वजह सिर्फ काम है या इसके पीछे परिवार से जुड़ी भी कोई खास कहानी है? सानिया ने खुद अपनी इस व्यस्त दिनचर्या और भारत आने-जाने को लेकर कई बातें शेयर की हैं।

Sania Mirza

आखिर कहां जाती हैं सानिया मिर्जा?

सानिया मिर्जा का भारत से सबसे खास जुड़ाव हैदराबाद से है। वजह ये है कि वह मूल रूप से हैदराबाद से हैं और यहीं उनका परिवार और अपना घर है। दुबई में बेटे इजहान के साथ रहने के बावजूद उनका भारत आना-जाना लगातार बना रहता है। अर्चना पूरन सिंह के साथ बातचीत में सानिया ने बताया कि अत्यधिक ट्रैवल की वजह से वह महीने में करीब 10 दिन भारत में बिताती हैं। यानी उनकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा दुबई और भारत के बीच सफर करते हुए गुजरता है।

ये भी पढ़ें: सानिया मिर्जा ने ठुकराया पाकिस्तान के खिलाफ फिल्म का ऑफर? असली बात जानकर खिसक जाएगी जमीन

क्यों आती हैं दस दिन स्वदेश?

सानिया का भारत आना सिर्फ परिवार से मिलने तक सीमित नहीं है। हैदराबाद में भी उनका बिजनेस है और उनकी टेनिस एकेडमी वहां भी चलती है। ऐसे में दुबई में रहने के बावजूद उन्हें हैदराबाद से जुड़े अपने काम और बिजनेस की जिम्मेदारियां भी संभालनी होती हैं।

सानिया दुबई में अपनी जिंदगी और काम के साथ-साथ हैदराबाद की टेनिस एकेडमी और दूसरे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर भी ध्यान देती हैं। यही वजह है कि उन्हें नियमित तौर पर भारत आना पड़ता है और महीने के करीब 10 दिन यहां बिताने पड़ते हैं।

परिवार से मिलने भी आती हैं भारत

सानिया के भारत आने की एक अहम वजह उनका परिवार भी है। हैदराबाद में उनके परिवार के लोग रहते हैं और वह समय-समय पर उनके साथ वक्त बिताती हैं। बेटे इजहान का भी अपने परिवार से खास जुड़ाव है। दुबई में रहने के बावजूद सानिया अपने बेटे को परिवार से दूर नहीं रखना चाहतीं। इसलिए काम के साथ-साथ भारत की यात्राएं उनके निजी जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

बेटे को भी देना चाहती हैं पूरा समय

सानिया की जिंदगी में इस समय बेटे इजहान की भूमिका सबसे अहम है। वह अपने काम और ट्रैवल के बीच कोशिश करती हैं कि बेटे के साथ पर्याप्त समय बिता सकें। इसी वजह से उन्होंने फिलहाल नया YouTube चैनल शुरू करने का फैसला भी टाल रखा है। उनका कहना है कि वह पहले से ही काफी ट्रैवल करती हैं और बेटे को पूरा समय देना उनके लिए ज्यादा जरूरी है।

ये भी पढ़ें: सानिया मिर्जा के बेटे इज़हान ने चुनी अलग राह! परेशान टेनिस स्टार ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा