September 6, 2026
बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! डेंजर लेवल से ऊपर गंगा, 11 जिलों में अलर्ट
BiharFlood: बिहार के कई जिलों में मानसून की तबाही और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर भयानक बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है. राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर 50.57 मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो साल 2016 के 50.52 मीटर के उच्चतम स्तर से भी 5 सेंटीमीटर ऊपर है. पटना के अलावा जिले के पंडारक इलाके में भी नदी ने साल 2021 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जहां जलस्तर 43.78 मीटर दर्ज किया गया है. राज्य के करीब 11 जिले इस समय पानी के भयंकर दबाव से जूझ रहे हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.
Read more