September 6, 2026

UP Rain Alert: यूपी में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 8 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार, आगरा-मथुरा समेत कई जिलों में अलर्ट

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में मानसून  (Monsoon) एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आने वाले दिनों में मध्यम से भारी बारिश (Heavy Rain)की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 से 8 सितंबर के बीच कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

रविवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। इनमें पश्चिमी यूपी  (Western UP) से लेकर तराई और पूर्वी उत्तर प्रदेश  (Eastern Uttar Pradesh) के कई जिले शामिल हैं। शनिवार को भी पश्चिमी यूपी (Western UP) और दिल्ली से सटे इलाकों में कई जगह मध्यम से भारी बारिश हुई, जिससे तापमान  (Temperature) में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

आगरा-मथुरा समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग  (Meteorological Department) ने रविवार को बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, एटा, महामायानगर, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, औरैया, मथुरा, अलीगढ़, कांशीराम नगर, बदायूं और मैनपुरी में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 7 सितंबर को हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोंडा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दो दिन और सक्रिय रहेगा मानसून

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र  (Regional Meteorological Centre), लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सक्रिय हो रहा मौसम तंत्र आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, मंगलवार से निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

गाजियाबाद में बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जगह जलभराव

शनिवार को गाजियाबाद में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को पिछले कई दिनों से परेशान कर रही उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद बदले मौसम का खूब आनंद लिया। यानी बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी ने कुछ इलाकों में मुश्किलें भी बढ़ा दीं।

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 6 September: नेपाल में बाढ़ से 400 अरब रुपये के नुकसान का अनुमान, 5 हजार लोग लापता, पर्यटन कारोबार पर भी संकट