Lucky Zodiac Signs: 20 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन रविवार है. इसके साथ ही यह द्वितीय चातुर्मास का 28वां दिन भी है. इस दिन नवमी तिथि शाम के 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि योग की शुभ प्राप्त हो रही है. दूसरी ओर, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जिसे सौभाग्य योग और शोभन योग की शक्ति भी मिल रही है. इस दिन की ग्रहीय व्यवस्था में सूर्य और बुध कन्या राशि, चंद्रमा धनु राशि, गुरु और मंगल कर्क राशि, शुक्र तुला राशि, शनि मीन राशि, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.
Read more