September 24, 2026

कार का माइलेज हो रहा है कम? मारुति, हुंडई, टाटा और Kia पेट्रोल कार के लिए जानें माइलेज बढ़ाने के तरीके

भारत में नई या पुरानी कार खरीदते समय ग्राहक सबसे पहले उसके माइलेज पर ध्यान देते हैं. पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और दैनिक आवाजाही के खर्चों के बीच हर कार मालिक की पहली प्राथमिकता बेहतर ईंधन दक्षता हासिल करना होता है. हाल के दिनों में देश भर के पेट्रोल पंपों पर E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल) की आपूर्ति बढ़ने के बाद से कई वाहन चालकों में माइलेज में गिरावट को लेकर चिंता देखी गई है. हालांकि, ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स और कार निर्माताओं का मानना है कि E20 ईंधन से माइलेज पर केवल मामूली असर पड़ता है. किसी भी पेट्रोल कार का असली माइलेज काफी हद तक आपकी ड्राइविंग आदतों, सही मेंटेनेंस और सड़क की स्थितियों पर निर्भर करता है. Read more

September 24, 2026

Bihar News:जमुई के बाद समस्तीपुर में सड़क पर लड़की से दरिंदगी, तीन युवकों ने घेरकर की बदसलूकी; Video Viral

Bihar Crime : समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के पास बांध बाईपास रोड पर कुछ युवकों ने एक लड़की को घेर लिया और उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि युवकों ने लड़की से गाली-गलौज की, उसे सड़क पर खींचा और उसके साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी लगातार लड़की से उसका नाम और पता पूछते रहे। Read more

September 24, 2026

Suzuki Burgman Street Review: कम्फर्ट चाहने वालों के लिए बेस्ट स्कूटर, माइलेज भी मिलेगा जबरदस्त

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की सेल्स पर नजर डालेंगे, तो टॉप के तीन सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स स्कूटर हैं. ऐसे में मैं पिछले दिनों सुजुकी के दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर सुजुकी बर्गमैन को टेस्ट करने का प्लान किया. पिछले 10 दिनों तक मैंने इस स्कूटर को अपनी रेगुलर सवारी के तौर पर इस्तेमाल किया.  Read more

September 24, 2026

गोरखपुर-गोंडा रूट पर बड़ा रेल ब्लॉक: 26-27 सितंबर को कई ट्रेनें डायवर्ट, वंदे भारत का बदला रास्ता

गोरखपुर-गोंडा रेल प्रभाग पर 26 और 27 सितंबर को ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम होना है, जिसके चलते नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक स्वामी नारायण छपिया से मनकापुर के बीच रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, कुछ के स्टॉपेज खत्म कर दिए गए हैं, तो वहीं कई गाड़ियां देरी से चलेंगी। सबसे बड़ा असर 27 सितंबर को दिखने वाला है, जब 22549 गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी और यह अयोध्या धाम नहीं जाएगी। अगर आप इन तारीखों में सफर करने वाले हैं, तो गुरुवार, 24 सितंबर को ही अपना प्लान री-चेक कर लें। Read more

September 24, 2026

Ishwar Thakur Hospitalised: ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, ICU में भर्ती, परिवार मांग रहा इलाज के पैसे

Published: Thursday, September 24, 2026, 9:03 [IST] Ishwar Thakur Hospitalised: 'FIR' और 'भाबीजी घर पर हैं' जैसे पॉपुलर टीवी शोज में अपने कॉमेडी किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले एक्टर ईश्वर ठाकुर इस वक्त अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। एक्टर की तबीयत काफी गंभीर बताई जा रही है और उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। ईश्वर ठाकुर का इलाज जारी है लेकिन अब उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार ने लोगों से इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील की है। Read more

September 24, 2026

आधा भारत नहीं जानता कैसे रखे जाते हैं चक्रवाती तूफानों के नाम? समझें इसका प्रोसेस

Cyclone Arnab : क्या आप जानते हैं कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठने वाले चक्रवात का नाम कैसे तय होता है? तितली, गाजा, गुलाब तो कभी अम्फान - ये नाम किसी लॉटरी के तहत नहीं रखे जाते. बल्कि इसे एशिया और मिडिल ईस्ट के 13 देशों के ग्रुप द्वारा बारी-बारी से रखा जाता है. आइए समझते हैं कि कैसे किया है चक्रवातों का नामकरण? Read more

September 24, 2026

Supreme Court ECI Independence: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में मतभेद, 5 जजों की बेंच पर फैसला CJI के पास

Supreme Court on ECIAppointment Law: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (ECs) की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बुधवार को दो जजों की पीठ में मतभेद सामने आया। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा (Justice Satish Chandra Sharma) ने मामले को पांच जजों की संविधान पीठ के पास भेजने के सवाल पर अलग-अलग राय दी। हालांकि, दोनों जजों ने सहमति जताई कि मामले को उचित पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखा जाए। Read more

September 24, 2026

Yamuna Expressway Bus Fire Video: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, मच गई चीख-पुकार, 9 की दर्दनाक मौत

Yamuna Expressway News: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से आ रही एक बस में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। जान बचाकर निकले यात्रियों ने बस के अंदर मचे खौफनाक मंजर और भगदड़ की आपबीती सुनाई है।Greater Noida Bus Accident: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से आ रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में एक महिला समेत 9 यात्रियों की मौत हो गई। जेवर पुलिस के मुताबिक, मृतकों में आठ पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसा ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में हुआ। Read more