September 24, 2026

The Family Man Update: अब मनोज बाजपेयी चलेंगे मिर्जापुर वाली चाल! क्या फैमिली मैन सीरीज पर बनेगी फिल्म?

The Family Man Update: अब मनोज बाजपेयी चलेंगे मिर्जापुर वाली चाल! क्या फैमिली मैन सीरीज पर बनेगी फिल्म?

द फैमिली मैन पर क्या अपडेट आया?

The Family Man Film Update: मिर्जापुर सीरीज का एक्सपेरिमेंट सफल रहा और मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर औसत से ज्यादा कमाई की. रिलीज के 20 दिन बाद भी फिल्म का कलेक्शन 1 करोड़ से ऊपर जा रहा है और फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. अब इस सक्सेसफुल ट्रेंड को द फैमिली मैन सीरीज भी फॉलो करना चाह रही है. द फैमिली मैन पर फिल्म बनने जा रही है. इस सीरीज को भी फैंस का काफी प्यार मिला है और फैंस इसपर फिल्म की डिमांड भी कर रहे हैं.

ऐसे में मिर्जापुर द मूवी की सक्सेस को देखते हुए द फैमिली मैन के मेकर्स ने भी इस सीरीज पर फिल्म बनाने की प्लानिंग शुरू कर दी है. हालांकि इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन चर्चा है कि मेकर्स ने फिल्म के प्लॉट पर काम करना शुरू कर दिया है. आइए जानते हैं कि इसे लेकर क्या ताजा अपडेट हैं.

कब बनेगी फिल्म?

सोर्स की मानें तो द फैमिली मैन सीरीज पर फिल्म बनाने का प्लान कुछ समय से चल रहा है लेकिन ये मिर्जापुर से इंस्पायर्ड नहीं है. एक कॉन्सेप्ट है जिसपर टीम लगातार काम कर रही है और विचार कर रही है कि इसे फिल्म का शेप कैसे दिया जा सकता है. लेकिन ये भी क्लियर किया गया है कि अभी द फैमिली मैन के लिए फिल्म प्रॉयरिटी नहीं है और मेकर्स अभी सीरीज के चौथे सीजन को लेकर बिजी हैं. सीरीज के चौथे सीजन का बेसिक स्टोरीबोर्ड तैयार कर लिया गया है. अगर सबकुछ ठीक रहता है तो 2027 की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- धुरंधर पर अगले साल बात करेंगेनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में आदित्य धर ने कहा- अभी हम आर्टिकल 370 के लिए आए हैं

कब तक आ सकता है द फैमिली मैन का चौथा सीजन?

द फैमिली मैन सीरीज की बात करें तो इसके अब तक 3 सीजन्स आ चुके हैं जिन्हें बहुत पसंद किया गया है. राज एंड डीके के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी सीरीज में मनोज बाजपेयी ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं दूसरी तरफ इसमें शारिब हाशमी, प्रियामणी, शरद केलकर भी अहम रोल में नजर आए हैं. सीरीज के तीनों सीजन्स को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है. फिलहाल जो हिंट मिली है उसके मुताबिक 2027 के सेकंड हॉफ में इस सीरीज की स्ट्रीमिंग की जा सकती है उसके बाद ही फिल्म पर काम शुरू होगा.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button