September 26, 2026

बैंक हड़ताल के बीच राहत की खबर: 28-30 सितंबर को खुले रहेंगे देशभर के सहकारी बैंक; जारी रहेंगी सभी सेवाएं

28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के बीच सहकारी बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। सहकारी बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे और सामान्य रूप से कामकाज जारी रखने की बात कही गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल का प्रमुख मुद्दा बैंकों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की मांग है। Read more

September 26, 2026

'मेरा घर बर्बाद हो रहा है, माता उसे देखे', Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा ने सरेआम क्यों जोड़े हाथ? की ऐसी अपील

Published: Saturday, September 26, 2026, 10:53 [IST] Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों के रिश्ते में अनबन और अलगाव की खबरों के बीच अब सुनीता आहूजा के एक बयान ने चर्चाओं को फिर हवा दे दी है। हाल ही में वह कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों के बारे में खुलकर बात की। Read more

September 26, 2026

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, ईरान को हराकर जीता गोल्ड

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके साथ ही भारत के पास अब तक 3 गोल्ड मेडल हो चुके हैं।Indian Women Kabaddi Team: एशियन गेम्स 2026 का आठवां दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। गोल्ड मेडल के मुकाबले में भारत का सामना ईरान से हुआ, जहां दोनों टीमों के बीच आखिरी समय तक कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए ईरान को 37-34 के अंतर से हराया और गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने इतिहास रच दिया। Read more

September 26, 2026

West Indies Cricket Crisis: भारत दौरे से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट पर आर्थिक संकट, खिलाड़ियों की सैलरी में 25% कटौती

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से वनडे मुकाबले के साथ होगी। हालांकि, भारत दौरे से ठीक पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) आर्थिक दबाव से जूझ रहा है और खर्च कम करने के लिए कई अहम फैसले किए गए हैं। बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की सैलरी में 25 प्रतिशत की कटौती की है। इसके अलावा घरेलू क्रिकेटरों के कॉन्ट्रैक्ट की अवधि भी घटाकर सात महीने कर दी गई है। दो बड़े घरेलू टूर्नामेंट इस साल नहीं होंगे आर्थिक स्थिति को देखते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पुरुषों के Super50 Cup और महिलाओं के T20 Blaze टूर्नामेंट को इस साल के लिए स्थगित कर दिया है। बोर्ड की ओर से खर्चों में कटौती का यह कदम वित्तीय दबाव कम करने की रणनीति का हिस्सा बताया गया है। इसका असर खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट और घरेलू क्रिकेट के आयोजन पर भी पड़ा है। Read more

September 26, 2026

CEC मुद्दे पर विपक्षी गोलबंदी तेज... साथ आए दो 'दुश्मन', INDIA ब्लॉक की दिल्ली में जल्द होगी आपात बैठक

सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडिया ब्लॉक में चर्चा शुरू हो गई है. चुनाव आयोग में सामने आए 'मतभेद' के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सीपीएम और टीएमसी के शीर्ष नेताओं के बीच भी बातचीत हुई है. सूत्रों के मुताबिक, सीपीएम के पत्र पर ममता बनर्जी की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. Read more

September 26, 2026

Bank Strike 2026: 3 दिन की बैंक हड़ताल, SBI समेत इन बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट | bank-strike-28-september-sbi-bank-of-india-customer-advisory

नई दिल्ली: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम लंबित है तो उसे जल्द निपटा लेना बेहतर होगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से 28 सितंबर से तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित है। इसे देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले से जरूरी बैंकिंग काम पूरे करने की सलाह दी है। Read more

September 26, 2026

दुनिया के नियम बनाने में हमारी भी भूमिका हो: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने उठाई ग्लोबल साउथ की आवाज

विश्व खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें! https://hindi.sputniknews.in/20260926/duniyaa-ke-niym-bnaane-men-hmaariii-bhii-bhuumikaa-ho-snyukt-riaashtr-men-bhaarit-ne-uthaaii-globl-saauth-kii-aavaaj-12411129.html दुनिया के नियम बनाने में हमारी भी भूमिका हो: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने उठाई ग्लोबल साउथ की आवाज Read more

September 26, 2026

Jan Suraaj Delhi Plan: बिहार के बाद दिल्ली में संगठन खड़ा करेगी JSP, MCD से विधानसभा तक चुनाव लड़ने की तैयारी

Jan Suraaj Party: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (JSP) अब बिहार से बाहर अपने संगठन के विस्तार की तैयारी कर रही है। पार्टी ने दिल्ली को अपने विस्तार के शुरुआती केंद्र के तौर पर चुना है। रविवार, 27 सितंबर को दिल्ली में JSP समर्थकों की एक बैठक प्रस्तावित है। इसमें राजधानी में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को लेकर चर्चा होने और संचालन समिति के गठन की संभावना है। दिल्ली में संगठन बनाने की तैयारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, JSP दिल्ली में अपनी अलग राजनीतिक मौजूदगी बनाने के लिए संगठन खड़ा करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। पार्टी से जुड़े बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश मूल के समर्थकों के बैठक में शामिल होने की संभावना है। JSP दिल्ली में कार्यालय के लिए जगह भी तलाश रही है। कुछ स्थानों को शॉर्टलिस्ट किए जाने की बात सामने आई है और किराये या लीज से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जानी बाकी हैं। बिहार में पहली चुनावी जीत के बाद विस्तार जन सुराज पार्टी ने बिहार की राजनीति से बाहर निकलने की दिशा में कदम ऐसे समय उठाया है, जब प्रशांत किशोर की पार्टी को बिहार में अपनी पहली चुनावी जीत मिल चुकी है। अगस्त 2026 में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने BJP उम्मीदवार नीरज कुमार को हराकर सीट जीती। यह जन सुराज की पहली चुनावी जीत थी। अलग-अलग रिपोर्टों में जीत का अंतर करीब 19 हजार वोट बताया गया है। अब पार्टी दिल्ली में संगठनात्मक आधार तैयार करने पर ध्यान दे रही है। MCD और विधानसभा चुनावों पर नजर JSP से जुड़े नेताओं के अनुसार, पार्टी दिल्ली में आने वाले अलग-अलग चुनावों में भाग लेने की तैयारी कर सकती है। इसमें नगर निगम चुनाव के साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी शामिल हैं। पार्टी से जुड़े प्रोफेसर शांतनु कुमार के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दिल्ली में अभी JSP का औपचारिक संगठन नहीं है, लेकिन समर्थक लोगों के बीच पहुंच बनाने और प्रशांत किशोर के राजनीतिक विजन के बारे में जानकारी देने का काम कर रहे हैं। पूर्वांचली मतदाताओं तक पहुंच बनाने की कोशिश दिल्ली में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आने वाली आबादी को ध्यान में रखते हुए JSP इन क्षेत्रों से जुड़े मतदाताओं के बीच भी संपर्क बढ़ाने की कोशिश कर रही है। हालांकि पार्टी की ओर से यह कहा गया है कि उसका फोकस केवल पूर्वांचली समुदाय तक सीमित नहीं रहेगा और संगठन में समाज के अलग-अलग वर्गों को शामिल करने की कोशिश की जाएगी। दिल्ली से जुड़े स्थानीय मुद्दों में प्रदूषण, यमुना की सफाई और नागरिक सुविधाओं को भी पार्टी के संभावित मुद्दों में बताया जा रहा है। JSP नेताओं का कहना है कि इन विषयों पर मौजूदा व्यवस्थाओं के बावजूद जमीनी स्तर पर और काम की जरूरत है। दिल्ली की राजनीति में नई मौजूदगी की कोशिश दिल्ली में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में BJP और AAP प्रमुख दलों के रूप में मौजूद हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 70 में से 48 सीटें जीती थीं, जबकि AAP को 22 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली थी। अब JSP दिल्ली में संगठन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। रविवार की बैठक में होने वाले फैसलों से यह स्पष्ट हो सकता है कि पार्टी राजधानी में अपनी संरचना और आगे की राजनीतिक गतिविधियों को किस तरह व्यवस्थित करती है। Read more