September 26, 2026

'मेरा घर बर्बाद हो रहा है, माता उसे देखे', Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा ने सरेआम क्यों जोड़े हाथ? की ऐसी अपील

Time Published: Saturday, September 26, 2026, 10:53 [IST]

Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों के रिश्ते में अनबन और अलगाव की खबरों के बीच अब सुनीता आहूजा के एक बयान ने चर्चाओं को फिर हवा दे दी है। हाल ही में वह कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों के बारे में खुलकर बात की।

सुनीता आहूजा ने मां काली से प्रार्थना की
सुनीता आहूजा ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ अपनी जिंदगी की मुश्किलों से निजात के लिए मां काली से प्रार्थना की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी स्थिति को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। उन्होंने जेन जी और महिलाओं से भी उनके लिए आवाज उठाने की अपील की।

Govinda Wife Sunita Ahuja

'मेरी जिंदगी में भी कुछ राक्षस हैं'

दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन के बाद सुनीता आहूजा ने कहा कि वह अपनी जिंदगी की परेशानियों से मुक्ति की कामना लेकर मां के दरबार में आई हैं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा- मेरे भी जीवन में कुछ राक्षस हैं और मैं माता के द्वारा बोलने आई हूं कि उनका भी नाश करें। सुनीता आहूजा ने आगे कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी जिंदगी में जो भी परेशानियां और रुकावटें चल रही हैं, वह दूर हो जाएं। उनके इस बयान को उनकी मौजूदा पारिवारिक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

'जो मेरे साथ हो रहा है, वो अच्छा नहीं हो रहा'

-सुनीता आहूजा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए महिलाओं और जेन जी से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर किसी की बेटी या बहू ऐसी परिस्थिति से गुजर रही हो, तो परिवार और समाज को उसके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा- अगर आपकी बेटी या बहू को ऐसी किसी स्थिति से गुजरना पड़े तो आप क्या करेंगे? मैं चाहती हूं कि सभी लोग मुझे सपोर्ट करें।

-सुनीता आहूजा ने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए आगे कहा- जितने भी जेन जी बच्चे हों, औरतें हों, मुझे सपोर्ट करो। जो मेरे साथ हो रहा है, वो अच्छा नहीं हो रहा है। मेरा घर टूट रहा है बिना वजह। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से उनके लिए स्टैंड लेने की अपील करते हुए मीडिया से भी सपोर्ट मांगा।

'जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखे'

सुनीता आहूजा ने अपनी प्रार्थना को लेकर कहा कि वह चाहती हैं कि उनके जीवन में चल रहे संकट का अंत हो। उन्होंने कहा- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखे। राक्षसों का नाश करने वाली माता रानी है और मैं चाहती हूं कि मेरे जीवन से ये संकट हट जाए। सुनीता आहूजा के इस बयान के बाद एक बार फिर गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि एक्टर की ओर से कोमल रानी स्वर्णकार के साथ किसी निजी रिश्ते की बात से इनकार किया गया है।

गोविंदा और कोमल रानी को लेकर क्यों हो रही है चर्चा?

-दरअसल गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) की साथ में मौजूदगी के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। दोनों को अलग-अलग मौकों पर साथ देखे जाने के बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ा। हाल ही में दोनों को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए भी देखा गया था। इससे पहले एयरपोर्ट पर साथ नजर आने के बाद भी उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठे थे।

-हालांकि गोविंदा ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कोमल के साथ अपने रिश्ते को सिर्फ प्रोफेशनल बताया है। गोविंदा ने ये भी कहा था कि मंदिर जाना उनके लिए कोई असामान्य बात नहीं है। वह इससे पहले अपनी को-स्टार्स करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) के साथ भी मंदिर जा चुके हैं।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को हुए 39 साल

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। दोनों की शादी को करीब चार दशक हो चुके हैं। इस शादी से उनके दो बच्चे- बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) और बेटा यशवर्धन आहूजा (Yashvardhan Ahuja) हैं।

सुनीता आहूजा ने तलाक की याचिका ले ली थी वापस

-पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव और अलगाव को लेकर खबरें सामने आती रही हैं। दिसंबर 2024 में सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी देने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद साल 2025 में भी दोनों के अलग होने की चर्चाएं चलीं। हालांकि बाद में गोविंदा के मैनेजर की ओर से कहा गया था कि दोनों के बीच की परेशानियां सुलझ गई हैं।

-अगस्त 2026 में भी सुनीता आहूजा द्वारा कथित तौर पर तलाक की याचिका वापस लेने की खबर सामने आई थी। ऐसे में दोनों के रिश्ते को लेकर स्थिति को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। फिलहाल गोविंदा ने कोमल रानी के साथ किसी निजी रिश्ते की अटकलों को खारिज किया है और इसे प्रोफेशनल संबंध बताया है। वहीं सुनीता के हालिया बयान ने एक बार फिर इस पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है।