September 28, 2026

गांधी जयंती पर मुंबई में आर-पार! CJP के प्रदर्शन को नहीं मिली अनुमति, दीपके बोले- अब होगा 'जेल भरो आंदोलन'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को मुंबई के प्रतिष्ठित शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, हालांकि मुंबई पुलिस ने रविवार को उन्हें इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया.दिपके ने कहा कि पुलिस के इस फैसले के बाद संगठन गांधी जयंती के दिन मुंबई में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा. Read more

September 28, 2026

ईस्टर्न रेलवे का बड़ा तोहफा: पूजा-दिवाली के लिए 29 स्पेशल ट्रेनें, आज ही बुक करें टिकट

अपडेट 28 सितंबर (IST): ईस्टर्न रेलवे ने रविवार देर रात दुर्गा पूजा और दिवाली के लिए 29 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान कर दिया है। ये स्पेशल ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच पटरी पर दौड़ेंगी। IRCTC पर टिकटों की बुकिंग चरणबद्ध तरीके से शुरू हो रही है। पूजा, काली पूजा और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान कंफर्म टिकट सबसे पहले खत्म होते हैं। इस बार दुर्गा पूजा 17 से 21 अक्टूबर, दिवाली 8 नवंबर और छठ पूजा 13 से 16 नवंबर तक है। वेटलिस्ट लंबी होने से पहले आज ही अपना टिकट बुक कर लें। Read more

September 28, 2026

Asian Games: एशियन गेम्स में भारत की मेडल बरसात, 37 पहुंची संख्या, PM मोदी ने दी खिलाड़ियों को बधाई

Asian Games Squash Medals: एशियन गेम्स के 8वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल जीते। इनमें स्क्वैश में 2 सिल्वर और एथलेटिक्स में 5 मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल्स की संख्या 37 हो गई है। पीएम मोदी ने सभी विजेताओं को बधाई दी है। पदक तालिका में भारत 12वें नंबर पर है।India at Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को भारत ने सात और मेडल अपने नाम किए। इनमें स्क्वैश के दो सिल्वर और एथलेटिक्स के पांच मेडल शामिल रहे। इस प्रदर्शन के बाद भारत की कुल पदक संख्या 37 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। Read more

September 28, 2026

Petrol Diesel Prices Today: 28 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Price 28 September 2026: सोमवार, 28 सितंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। हालांकि, अमेरिका द्वारा ईरान का प्रस्ताव ठुकराने के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा है, जिससे ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम चढ़ गए हैं।Petrol Diesel Price Today: सोमवार, 28 सितंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे ईंधन के रेट स्थिर रखे हैं। Read more

September 28, 2026

The Paradise Collection Day 4: खराब रिव्यूज के बावजूद दौड़ रही 'द पैराडाइज', 4 दिन में की इतनी कमाई

16 Image Credit : Instagram 'द पैराडाइज' ने पहले रविवार को कितने करोड़ कमाए? ‘द पैराडाइज’ ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 15.70 करोड़ रुपए नेट कमाए। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 6,764 शोज के जरिए यह कलेक्शन किया और इसकी ओवरऑलऑक्यूपेंसी 35.7% रही। शनिवार के 15.25 करोड़ रुपए के मुकाबले रविवार की कमाई करीब 3 फीसदी ज्यादा रही। Read more

September 28, 2026

अब पढ़ाई होगी और आसान! Google Chrome में आए 3 नए AI फीचर्स, टैब से बनेगा टेस्ट और ऑडियो-वीडियो का होगा एनालिसिस - Pratidin Rajdhani

नई दिल्ली : पढ़ाई को आसान बनाने और स्टूडेंट्स को बेहतर तरीके से तैयारी कराने के लिए Google ने Chrome में तीन नए फीचर्स पेश किए हैं। इन फीचर्स में Gemini की मदद से ऑडियो-वीडियो कंटेंट का एनालिसिस, ओपन टैब्स के आधार पर इंटरैक्टिव क्विज तैयार करना और अलग-अलग डिवाइसेज के बीच टैब ट्रांसफर को बेहतर बनाना शामिल है। Read more

September 28, 2026

Bank Of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में खिलाड़ियों के लिए मौका, क्रिकेट-टेबल टेनिस के 17 गेस्ट प्लेयर पदों पर भर्ती - Pratidin Rajdhani

Bank of Baroda Recruitment 2026: खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में गेस्ट प्लेयर के तौर पर शामिल होने का मौका है। बैंक ने क्रिकेट और टेबल टेनिस के खिलाड़ियों के लिए कुल 17 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। चयनित खिलाड़ियों को मुंबई स्थित बैंक की खेल टीमों के साथ जुड़कर विभिन्न टूर्नामेंट और आयोजनों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। Read more

September 28, 2026

Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने पहना ‘मोटी’ लिखा ब्लाउज, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा- वजह क्या है? मिला ये जवाब - Pratidin Rajdhani

Rise and fall 2: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही एपिसोड से शो सुर्खियों में आ गया है। शो में इस बार वीरेंद्र सहवाग होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, स्वरा भास्कर ने भी बतौर कंटेस्टेंट शो में एंट्री ली है। स्वरा की एंट्री के साथ ही उनका एक खास अंदाज चर्चा का विषय बन गया। Read more

September 28, 2026

Pitru Paksha Daan: पितृ पक्ष में इन 5 चीजों का दान पड़ सकता है भारी, शास्त्रों में माना गया है अशुभ!

Pitru Paksha Donation: पितृ पक्ष हिंदू धर्म में पितरों को समर्पित अवधि मानी जाती है. इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनका आशीर्वाद पाने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं. पंचांग के अनुसार, साल 2026 में पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर से हो चुकी है और इसका समापन 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ होगा. पितृ पक्ष के इन 16 दिनों में परिवार के दिवंगत सदस्यों का श्राद्ध उनकी तिथि के अनुसार किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान श्रद्धापूर्वक किए गए कर्मों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. Read more

September 28, 2026

World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Published: Monday, September 28, 2026, 9:00 [IST] World Rabies Day 2026: क्या आपको भी लगता है कि रेबीज सिर्फ कुत्ते के काटने से होता है? अगर हां, तो इस धारणा को बदलने की जरूरत है। रेबीज एक गंभीर बीमारी है और इसके बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। हर साल 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है, जिसका मकसद लोगों को इस बीमारी, इससे बचाव और रोकथाम के बारे में जागरूक करना है। रेबीज से बचाव में समय पर वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी माना जाता है। आपको बता दें कि रेबीज की वैक्सीन विकसित करने का श्रेय लुई पाश्चर को दिया जाता है। किसी संक्रमित जानवर के काटने या संदिग्ध संपर्क के बाद समय पर इलाज और वैक्सीन मिलने से बीमारी को रोका जा सकता है। वहीं इलाज में देरी होने पर यह बीमारी जानलेवा हो सकती है। Read more