September 28, 2026

Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने पहना ‘मोटी’ लिखा ब्लाउज, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा- वजह क्या है? मिला ये जवाब - Pratidin Rajdhani

Rise and fall 2: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही एपिसोड से शो सुर्खियों में आ गया है। शो में इस बार वीरेंद्र सहवाग होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, स्वरा भास्कर ने भी बतौर कंटेस्टेंट शो में एंट्री ली है। स्वरा की एंट्री के साथ ही उनका एक खास अंदाज चर्चा का विषय बन गया।

स्वरा भास्कर ने शो में पर्पल साड़ी पहनकर एंट्री ली। उनके ब्लाउज पर बड़े अक्षरों में ‘मोटी’ लिखा हुआ था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने भी स्वरा से पूछ लिया कि उन्होंने अपने ब्लाउज पर ‘मोटी’ क्यों लिखवाया है।

MP के युवाओं के लिए बड़ी खबर! एक लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, CM मोहन यादव का ऐलान

ब्लाउज पर ‘मोटी’ लिखने की बताई वजह

सहवाग के सवाल का जवाब देते हुए स्वरा ने बताया कि यह उनके लिए बॉडी शेमिंग के खिलाफ एक तरह का जवाब है। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म के बाद उनका वजन बढ़ा और इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार उनके शरीर और वजन को लेकर ट्रोल किया गया।

स्वरा ने बताया कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ‘मोटी’ के अलावा कई आपत्तिजनक नामों से भी संबोधित किया। उनका कहना था कि उन्होंने इसी शब्द को अपने अंदाज में स्वीकार करते हुए ब्लाउज पर लिखवाया है। स्वरा के मुताबिक, यह पिछले कुछ वर्षों के दौरान झेली गई ट्रोलिंग का जवाब है।

‘अब आपके शब्दों को स्वीकार करती हूं’

शो में स्वरा ने ट्रोलिंग का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी बेटी अब तीन साल की है। बेटी के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके बढ़े वजन को लेकर लगातार टिप्पणियां की गईं।

स्वरा ने कहा कि जब लोग उन्हें अलग-अलग नामों से बुलाते हैं तो उन्होंने सोचा कि क्यों न उसी शब्द को अपना लिया जाए। उनके मुताबिक, ब्लाउज पर ‘मोटी’ लिखना उन टिप्पणियों को लेकर उनका अपना जवाब है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में करेंगे प्रेसवार्ता, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

शहजाद पूनावाला से भी हुई तीखी बहस

‘राइज एंड फॉल 2’ में स्वरा भास्कर के अलावा करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला समेत कई चर्चित चेहरे कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए हैं। शो के पहले ही एपिसोड में स्वरा और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

बातचीत के दौरान शहजाद ने स्वरा के पति फहद अहमद का भी जिक्र किया। इसके बाद दोनों के बीच बहस व्यक्तिगत और राजनीतिक करियर से जुड़े मुद्दों तक पहुंच गई। पहले एपिसोड में ही दोनों के बीच हुई जुबानी तकरार ने शो के माहौल को और चर्चा में ला दिया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।