October 3, 2026

कोल इंडिया के 1.96 लाख कर्मियों को 1.10 लाख से अधिक बोनस

धनबाद. कोल इंडिया के करीब 1.96 लाख गैर-कार्यकारी कर्मियों के वर्ष 2026 के सालाना बोनस यानी प्रदर्शन आधारित पुरस्कार (PLR) की राशि तय हो गयी है. कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में शुक्रवार को हुई एपेक्स जेसीसी की बैठक में 2026 के लिए 1,10,250 रुपये PLR पर सहमति बनी. बैठक में यूनियन ने 1.20 लाख रुपये की मांग रखी थी, जबकि प्रबंधन की ओर से 1.08 लाख रुपये का आंकड़ा रखा गया था. दोनों पक्षों के बीच चर्चा और कैलकुलेशन के बाद 1,10,250 रुपये की राशि पर अंतिम सहमति बनी. Read more

October 3, 2026

अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

Amritsar Influencer Mad Sandhu murder: पंजाब के अमृतसर में शनिवार को मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगने के बाद सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े मैड संधू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि, अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं उनकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों नामक एक फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट डालकर ली गई है. इस पोस्ट में लिखा गया है कि रंजीत एवेन्यू में जो मैड संधू की हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन लेते हैं. Read more

October 3, 2026

Rajasthan Panchayat Election Date 2026: आ गई पंचायत चुनाव की तारीख.. इस भाजपा शासित राज्य में चार फेज में होगा इलेक्शन, लागू हुई आदर्श आचार संहिता | IBC24

Rajasthan Panchayat Election Date 2026: जयपुर: राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्टेट इलेक्शन कमीशन ने इसका ऐलान किया। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। Read more

October 3, 2026

पंजाब में मारे गए 2लोगों को PAK ने अपना बताया: भारतीय राजनयिक को तलब किया; तरनतारन में BSF ने घुसपैठ के शक में गोली मारी थी - tarn-taran News

पाकिस्तान ने शनिवार को भारतीय राजनयिक को तलब किया है। उसने पंजाब के तरनतारन में भारत-पाक सीमा पर दो लोगों की मौत पर विरोध जताया है। . पाकिस्तान का दावा है कि दोनों लोग पाकिस्तानी नागरिक थे और BSF की गोलीबारी में मारे गए। यह घटना शुक्रवार (2 अक्टूबर) को हुई थी। Read more

October 3, 2026

SIR पर CEO के रवि कुमार का Exclusive Interview: बोले, ‘100 वैलिड वोटरों की सूची दें राजनीतिक दल, जिनका कटा है नाम’

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट Jharkhand SIR: भारत के निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं के कराए जा रहे SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण पर पूरे देश में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. राजनेता सार्वजनिक मंचों से निर्वाचन आयोग पर वैलिड मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटने का आरोप लगा रहे हैं. SIR पर राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के रवि कुमार ने प्रभात खबर डिजिटल से खुलकर बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि चुनाव आयोग किसी भी राजनीतिक दल के दबाव में काम नहीं करता, बल्कि वह संविधान, नियम और कानून के तहत अपनी जिम्मेदारी निभाता है. Read more