October 7, 2026

'वो मार्च रोक सकते हैं, हमारी इच्छाशक्ति नहीं', 8 अक्टूबर को कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन का एलान - live rahul gandhi protest opposition leaders jantar mantar delhi police cec gyanesh kumar

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:50 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM (IST)

INDI गठबंधन के सांसद कांग्रेस के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट चोरी के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत से रिहा किया। (एएनआई)

राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत से रिहा किया। (एएनआई)

HighLights

  1. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के खिलाफ INDI गठबंधन का प्रदर्शन।

  2. राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसद जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे।

  3. राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार को देश का वैध चुनाव आयुक्त नहीं माना।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर INDI गंठबंधन के सांसद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार दोपहर को 'लंच पॉलिटिक्स' के बाद सभी सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं।

राहुल गांधी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सभी सांसद जंतर-मंतर पर धरना देंगे। हम देश को अपनी बात बताएंगे। बताएंगे कि कैसे 300 सांसदों को चुनाव आयोग नहीं जाने दिया गया।

Live Updates

ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि कल सांसद चुनाव आयुक्तों, खासकर तीनों चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे। उन्होंने हमसे मिलने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हमें रोक दिया और कहा कि हम वहां विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकते। आज हम तय विरोध स्थल जंतर-मंतर जाकर वहां बैठेंगे और देश को यह बताते का इरादा रखते हैं कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं।

rahul pro

कल भी राहुल गांधी ने किया था धरना

इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में INDI गठबंधन के नेताओं ने आकाशवाणी भवन पर धरना दिया। करीब आठ घंटे चले इस धरने के बाद रात आठ बजे पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया और करीब रात 10 बजे के बाद दोनों नेताओं और कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया।

चुनाव आयोग के बाहर भारी सुरक्षा

जैसे ही INDI गठबंधन के सांसद सेंट्रल दिल्ली के रेस्टोरेंट में पहुंचने लगे, चुनाव आयोग के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात देखा गया। विपक्ष के चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर जाने वाले सभी मुख्य रास्ते बंद कर दिए गए थे।

20261007345L

जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी के जंतर-मंतर पहुंचते ही पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक्शन के बाद प्रदर्शनकारी पैदल ही आगे बढ़ रहे हैं। 

अस्वस्थ महसूस करने के कारण सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अस्वस्थ महसूस करने के कारण लेट गईं। सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले को लेकर जंतर-मंतर जा रहे इंडी गठबंधन के सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

20261007346L

पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले को लेकर जंतर-मंतर जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सड़क से उठाकर बस में बिठा दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है।

यह क्रूरता की पराकाष्ठा है- मनोज कुमार झा

हिरासत में लिए जाने पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि पुलिस ने क्रूर लाठीचार्ज किया। इसके लिए ज्ञानेश कुमार, अमित शाह और पीएम मोदी जिम्मेदार हैं। हमने वर्षों से ऐसे दृश्य नहीं देखे थे। यह क्रूरता की पराकाष्ठा है। आप बेनकाब हो गए हैं। आप सभी कायर हैं।

राहुल को ले जा रही बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचर

राहुल गांधी को ले जा रही बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचर कर दिया है। जिसके बाद जंतर-मंतर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों तो बीच बवाल बढ़ गया है।

राहुल गांधी को पुलिस ने रिहा किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने के कुछ देर बाद रिहा कर दिया है। राहुल गांधी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

Rahul Priyanka ANI

'पुलिस में मुझे खींचा, जमीन पर पटक दिया'

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरार पुलिस ने उन्हें खींचा और जमीन पर पटक दिया। उन्होंने कहा कि हम संविधान के लिए अपनी जान दे देंगे।

8 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दो दिन से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस पार्टी के 8 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। साथ ही उन्होंने इसे पुलिस की कार्रवाई को लोकतंत्र के लिए काला दिन करार दिया है।

INDI गठबंधन के सभी सांसदों का आभारी- राहुल गांधी

मैं INDI गठबंधन के उन सभी सांसदों का आभारी हूं जो हमारी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संसद में, सड़कों पर और आज जंतर-मंतर के पास मजबूती से डटे हुए हैं। वे मार्च रोक सकते हैं। वे बैठक करने से मना कर सकते हैं। लेकिन वे हमारे लोगों की इच्छाशक्ति को नहीं रोक सकते। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और पूरे सिस्टम को जवाबदेह ठहराया जाएगा।