'OMG 2' की कहानी को लेकर छिड़े विवाद पर परेश रावल ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि स्टोरी का मूल आइडिया उनका था, लेकिन उन्होंने सिर्फ क्रेडिट मांगा था, पैसे नहीं।अक्षय कुमार स्टारर 'OMG 2' एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह फिल्म की कहानी को लेकर उठा नया विवाद है। हाल ही में परेश रावल ने दावा किया था कि फिल्म का मूल कॉन्सेप्ट उनका था, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं मिला। इसके बाद फिल्म के को-प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे और निर्देशक अमित राय ने उनके दावे को खारिज कर दिया। अब पूरे विवाद पर परेश रावल ने विस्तार से अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ कहा कि उनका अक्षय कुमार से कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने सिर्फ कहानी के आइडिया का क्रेडिट मांगा था, न कि पैसे या राइटिंग क्रेडिट।
Read more