72nd National Film Awards Winners: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स की आखिरकार घोषणा हो गई है. इस बार कई बड़ी फिल्मों और स्टार्स ने नेशनल अवॉर्ड के लिए बाजी मारी है. इसमें राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और धनुष की 'रायन' सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.
72nd National Film Awards Winners: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स की आखिरकार घोषणा हो गई है. इस बार कई बड़ी फिल्मों और स्टार्स ने नेशनल अवॉर्ड के लिए बाजी मारी है. इसमें राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और धनुष की 'रायन' सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/18/national-film-awards-2-2026-07-18-18-52-56.png)
72nd National Film Awards Winners: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड '72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स' (72nd National Film Awards) के विनर्स की लिस्ट की घोषण हो चुकी है. ऐसे में इसके जरिए 2024 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को इस साल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. आपको बता दें कि इसमें राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और धनुष की 'रायन' सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि नेशनल अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है.
बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रह्मयुगम) को मिला है. बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड 'आर्टिकल 370' के लिए यामी गौतम के नाम की घोषण हुई. वहीं बेस्ट फिल्म क्रिटिक के लिए 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड संजीव श्रीवास्तव को हिंदी सिनेमा की गहरी समझ के लिए दिया गया है.
72nd National Film Awards 2026 | Yami Gautam wins Best Actress in a Leading Role for the film 'Article 370'.
Mammootty and Kartik Aaryan shared the Best Actor in a Leading Role award for their films 'Bramayugam' and 'Chandu Champion' respectively. pic.twitter.com/J8kCTP2CGH
— ANI (@ANI) July 18, 2026
स्पेशल मेंशन
चोला डोरा और सुई (हिंदी)
भद्रा काली नाटकम (मलयालम)
भाषा के आधारित पुरस्कार
बेस्ट शॉर्ट फिल्म: हमसफर (मराठी)
बेस्ट तेलुगू फिल्म: कमेटी कुल्लु
बेस्ट तमिल फिल्म: रायन
बेस्ट मराठी फिल्म: मुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी
बेस्ट ओड़िया फिल्म: लहरी
बेस्ट मलयालम फिल्म: फेमिनिची फातिमा
बेस्ट कन्नड़ फिल्म: मिथिया
बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म: श्रीकांत
बेस्ट गुजराती फिल्म: मारान
बेस्ट गढ़वाली फिल्म: ढोली
बेस्ट बंगाली फिल्म: चलचित्र एखोन
बेस्ट असमिया फिल्म: जुईफूल
बेस्ट मणिपुरी फिल्म: सुनिता
तकनीकी एवं संगीत पुरस्कार
बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय गांगुली – स्त्री 2 (आज की रात)
बेस्ट लिरिक्स: मनोज मुंतशिर – जाने दो
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: शाश्वत सचदेव – आर्टिकल 370
बेस्ट मेकअप: पी. रवि कुमार – कमेटी कुल्लु
बेस्ट कॉस्ट्यूम: दीपावली नूर एवं शीतल शर्मा – पुष्पा 2
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: नितिन चौधरी – कल्कि 2898 AD
बेस्ट एडिटिंग: मानविर जसरोइतिया
बेस्ट साउंड डिजाइन: भूल भुलैया 3
बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर: बांद्रेड्डी सुकुमार – पुष्पा 2
बेस्ट डायलॉग राइटर: वेंकी एटलुरी – लकी भास्कर
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: एडमॉड – लाइफ इन लूम
एक्टिंग और सिंगिंग अवॉर्ड
बेस्ट फीमेल प्लेबैक: वैकोम विजयलक्ष्मी (मलयालम)
बेस्ट मेल प्लेबैक: अभय जोधपुरकर (मराठी)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: रिद्धिमान बनर्जी, तपोमोय देब एवं गीताश्री चक्रवर्ती – ओंको की कोठी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: सचना नामिदास – महाराजा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: संजय मिश्रा – भक्षक
बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल): यामी गौतम
बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल): कार्तिक आर्यन / ममूटी
प्रमुख पुरस्कार
बेस्ट डायरेक्शन: आनंद एल. राय – एकता का प्रतीक
बेस्ट फीचर फिल्म: आर्टिकल 370
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: राम-नामी (हिंदी)
बेस्ट आर्ट एंड कल्चर फिल्म: मैं निदा (हिंदी)
बेस्ट ऐतिहासिक फिल्म: काकोरी (हिंदी)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: रवि राज मुर्मू
बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म: भंगार (मराठी–इंग्लिश)
फिल्ममेकर जयराज ने की ज्यूरी की अध्यक्षता
इस साल के नेशनल फिल्म अवॉर्ड में उन सभी फिल्मों को शामिल किया गया है, जिन्हें 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 के बीच का सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन मिला था. इन फिल्मों की सिलेक्शन और विनर्स को चुनने की जिम्मेदारी 11 सदस्यों वाली एक बेहद खास जूरी को सौंपी गई थी. इसकी अध्यक्षता मशहूर फिल्ममेकर जयराज ने की. जयराज इससे पहले 2012 में भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जूरी का हिस्सा रह चुके हैं. देश भर से आई एंट्रीज का रिव्यू करने के बाद, पैनल ने इस साल के विनर्स का ऐलान किया.
ये भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्मों में दिखाई जाती है अश्लीलता? निरहुआ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अच्छा और बुरा काम हर जगह होता है