July 21, 2026

जितेंद्र सिंह के सामने मुकर गए राहुल गांधी? केंद्रीय मंत्री का आरोप, पहले थी एक मांग फिर धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा भी जोड़ दिया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर लगाया मुकरने का आरोप (फोटो- Congress & ANI) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर मुकरने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस समय पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे हैं। जहां जितेंद्र सिंह उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। जिसके बाद जितेंद्र सिंह, गृह मंत्री अमित शाह से मिले। अब जितेंद्र सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट कर लंबा-चौड़ा बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी सिर्फ एक मांग कर रहे थे, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया, अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं। Read more

July 21, 2026

MP Teacher Bharti Candidates Protest: शिक्षक भर्ती कैंडिडेट्स का भोपाल में प्रदर्शन, पद वृद्धि की मांग को लेकर निकाला मार्च, बैनर-पोस्टर लेकर विरोध

MP Teacher Bharti Candidates Protest: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार, 21 जुलाई को शिक्षक कैंडिडेट्स ने बारिश में प्रदर्शन किया। वर्ग 1 और 3 के शिक्षक कैंडिडेट्स ने जनजातीय कार्य विभाग के सामने बैनर और पोस्टर के साथ विरोध जताया। ये शिक्षक कैंडिडेट्स पद वृद्धि की मांग को लेकर पिछले 9-10 महीनों में कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। Read more

July 21, 2026

'पहले वोट चोरी और अब सीट चोरी...' जबलपुर हाईकोर्ट में मीनाक्षी नटराजन ने दायर की याचिका; BJP पर साधा निशाना| Navbharat Live

विज्ञापन सार Meenakshi Natarajan Statement: राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचीं कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन, बोलीं- 'अब वोट के साथ सीटें भी चुराई जा रही हैं', नीट और UCC पर भी बोला तीखा हमला। Read more

July 21, 2026

बेंगलुरु में डच नागरिक की शिकायत और ED का बड़ा एक्शन... 336 करोड़ रुपये के क्रिप्टो फ्रॉड मामले में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 336 करोड़ रुपये के कथित क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. इस मामले में एक डच नागरिक से करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है. जांच एजेंसी ने बेंगलुरु समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर अहम सबूत जुटाए हैं. ED का दावा है कि इस घोटाले का मास्टरमाइंड बेंगलुरु का रहने वाला रविंद्र के. है और उसने विदेशी निवेशकों को भी इसी तरह निशाना बनाया. Read more

July 21, 2026

PM House तक कांग्रेस ने क्यों किया मार्च? विरोध के पीछे क्या है पूरा राजनीतिक गणित

Congress PM House March: दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) की ओर कांग्रेस का मार्च सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं है. राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह संसद के मानसून सत्र के बीच सरकार पर राजनीतिक दबाव बढ़ाने की कोशिश है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए सरकार जवाबदेह है और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को सीधे जवाब देना चाहिए. Read more

July 21, 2026

MP Weather Update: जबलपुर के मझौली में 124.4MM बारिश, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और महाकौशल में ऑरेंज अलर्ट, मालवा-निमाड़-मध्यांचल में गरज-चमक के आसार

MP Weather 21 July 2026: मध्यप्रदेश पर मानसून एक बार फिर से मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 32 से अधिक जिलों में भारी से अति भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि अन्य जिलों में मध्यम से हल्की बरसात दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा जबलपुर के मझौली में 124.4 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। Read more

July 21, 2026

Burger Controversy: CJP ने प्रवक्ता विजेता दहिया को किया बर्खास्त - Haribhoomi

Burger Controversy: दिल्ली संसद मार्च के दौरान वायरल बर्गर वीडियो के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटा दिया। जानें पूरा विवाद और उनकी सफाई। Read more

July 21, 2026

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा खुलासा, 23 करोड़ वाहनों में इस्तेमाल के बाद भी इंजन खराब होने का नहीं मिला सबूत| Navbharat Live

Updated On: Jul 21, 2026 | 03:58 PM IST विज्ञापन सार Ethanol Blending Policy: E20 पेट्रोल को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। जिसमें कई वाहन मालिकों के मन में यह सवाल है कि क्या 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल इंजन को नुकसान पहुंचाता है? Read more

July 21, 2026

Dusky Skin Fashion Tips: डस्की स्किन पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये 7 रंग, शॉपिंग से पहले जरूर जान लें

Dusky Skin Fashion Tips: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपने मॉल या फिर ऑनलाइन कोई बहुत ही प्यारी सी ड्रेस देखी हो, लेकिन उसे यह सोचकर छोड़ दिया कि 'यार ये रंग मुझपर सूट करेगा भी कि नहीं?'. अगर आपका जवाब हां है, तो सबसे पहले आपको इस सोच को अपने दिमाग से निकाल देने की जरूरत है. डस्की स्किन टोन यानी कि सांवली स्किन की भी अपनी एक अलग खूबसूरती, क्लास और चार्म होता है. अगर आप अपने आसपास देखेंगे, तो आपको यह समझ में आने लगेगा कि फैशन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक, कई डस्की स्किन टोन वालों ने अपना जलवा बिखेरा है. अगर आपकी स्किन टोन सांवली है, तो आपको यह भी समझना होगा कि जो असली खेल है वह आपकी स्किन टोन का नहीं, बल्कि एक सही कलर कॉम्बिनेशन का है. अगर आप गलत शेड के कपड़े पहनते हैं तो आपका लुक फीका पड़ सकता है, लेकिन जब आप सही रंग के कपड़े पहन लेते हैं तो आपका चेहरा पलभर में ही निखर उठता है. अगर आपकी स्किन टोन सांवली है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको 7 ऐसे रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन टोन पर सबसे ज्यादा बेस्ट लगेंगे. जब आप इन रंगों के कपड़े पहनेंगे तो सभी की नजरें आप पर होंगी और आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी कई गुना तक बढ़ जाएगा. Read more

July 21, 2026

Congress Protest PM Awas: नीट धांधली और पुलिस बर्बरता के खिलाफ पीएम आवास के करीब धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी - Haribhoomi

नीट परीक्षा और जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दर्जनों कांग्रेस सांसद पीएम आवास के बेहद करीब सड़क पर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। Read more