August 2, 2026

15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब

एक्सप्लोरर

हिंदी न्यूज़ऑटो15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब

Brezza 2026: इसके एक्सटीरियर में हल्के बदलाव किए हैं, जिससे SUV पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक दिखाई देती है. इसमें नई स्मोक-क्रोम फ्रंट ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए गए हैं.

Written By : क़मरजहां |  Updated at : 02 Aug 2026 03:54 PM (IST)

Preferred Sources

New Maruti Brezza 2026 Finance Plan 15 Thousand Rupees Monthly EMI Down Payment details 15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब

गाड़ी का फाइनेंस प्लान

Source : Maruti Brezza

अगर आप एक नई कॉम्पैक्ट SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट सीमित है तो नई 2026 Maruti Suzuki Brezza आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इस गाड़ी को सिर्फ 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर भी खरीदा जा सकता है. इसके बाद बाकी पेमेंट बैंक से कार लोन के तौर पर ली जा सकती है और हर महीने EMI देकर गाड़ी अपने नाम की जा सकती है. हालांकि, EMI इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कौन-सा वेरिएंट खरीदते हैं.

Maruti Brezza 2026 को हाल ही में कई नए अपडेट्स के साथ लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसके एक्सटीरियर में हल्के बदलाव किए हैं, जिससे SUV पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक दिखाई देती है. इसमें नई स्मोक-क्रोम फ्रंट ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, नए डिजाइन के अलॉय व्हील और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. हालांकि इसका ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, ताकि Brezza की पहचान बनी रहे.

नई ब्रेजा का इंटीरियर और फीचर्स

  • नई Brezza के इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इसमें पहले से बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. साथ ही नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, बेहतर क्वालिटी का डैशबोर्ड, नया अपहोल्स्ट्री डिजाइन और प्रीमियम फिनिश देखने को मिलती है. इससे केबिन पहले की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और आरामदायक महसूस होता है.


15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब

  • नई Brezza में कई मॉडर्न फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, LED हेडलाइट्स, पुश-बटन स्टार्ट और कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया है और इसमें नए एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं.
  • नई Brezza में ग्राहकों को कई इंजन विकल्प मिलते हैं. पहली बार इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है. इसके अलावा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर CNG विकल्प भी उपलब्ध हैं. पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है, जबकि CNG वेरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है.

गाड़ी खरीदने के लिए कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?

  • अगर आप Brezza का कोई बेस या शुरुआती वेरिएंट खरीदते हैं और 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी रकम बैंक से लोन लेनी होगी. उदाहरण के तौर पर, Brezza LXi Turbo MT की ऑन-रोड कीमत करीब 8.25 लाख रुपये है. ऐसे में 1 लाख रुपये देने के बाद लगभग 7.25 लाख रुपये का लोन लेना होगा. अगर बैंक 10 फीसदी सालाना ब्याज दर पर 5 साल के लिए लोन देता है तो आपकी EMI करीब 15,404 रुपये बनेगी.


15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब

  • इसके साथ ही अगर आप LXi MT वेरिएंट खरीदते हैं, जिसकी ऑन-रोड कीमत करीब 9.31 लाख रुपये है, तो 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद लगभग 8.31 लाख रुपये का लोन लेना होगा. इस स्थिति में 5 साल के लिए EMI करीब 17,656 रुपये महीना होगी. इसी तरह टॉप वेरिएंट्स की कीमत और लोन राशि बढ़ने के साथ EMI भी बढ़ जाएगी.
  • कार लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और लोन की शर्तों की तुलना जरूर करें. अलग-अलग बैंक और डीलरशिप के ऑफर अलग हो सकते हैं, इसलिए अंतिम EMI और कुल भुगतान में थोड़ा अंतर आ सकता है. डाउन पेमेंट जितनी ज्यादा होगी, उतना ही कम लोन लेना पड़ेगा और आपकी मंथली EMI भी कम हो जाएगी.

क्या नई Brezza खरीदना सही फैसला होगा?

  • अगर आप ऐसी कॉम्पैक्ट SUV चाहते हैं जिसमें आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स, अच्छा माइलेज, कम मेंटेनेंस और आसान फाइनेंस विकल्प मिलें, तो नई Maruti Brezza एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है.
  • कम डाउन पेमेंट और आसान EMI की वजह से यह उन ग्राहकों के लिए भी सुविधाजनक है जो पहली बार नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-

1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Fronx खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? 

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More

Published at : 02 Aug 2026 03:54 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव

Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी