October 3, 2026

Priyanka Kakkar Attacks on Kejriwal: आम आदमी पार्टी छोड़ते ही निशाने पर सीधे केजरीवाल, कहा- “बंगला-गाड़ी नहीं लेने का था वादा, अब प्राइवेट प्लेन में घूम रहे”… सुनें प्रियंका कक्कड़ को | IBC24

Priyanka Kakkar Attacks on Kejriwal: नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) के गठन के समय से ही पार्टी से जुड़ी वरिष्ठ महिला नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने AAP को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इसके साथ ही कांग्रेस का दामन भी थाम लिया है। कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय में राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, पाला बदलने के साथ ही उन्होंने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी हमला बोला। Read more

October 3, 2026

MP में पेट्रोल 5 रुपए, डीजल ₹3 महंगा: भोपाल में नायरा का पेट्रोल 119.81, डीजल 102.59 रुपए लीटर; 275 पंपों पर रोज 9,000 लीटर खपत - Bhopal News

भोपाल1 घंटे पहले कॉपी लिंकभोपाल में भी नायरा एनर्जी के रेट बढ़ गए हैं। नायरा एनर्जी ने शनिवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दीं। इसका असर मध्य प्रदेश में भी पड़ा है। कंपनी ने यहां पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा किया है। Read more

October 3, 2026

JEE छात्रा की याचिका खारिज, IIT में दाखिले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- सहानुभूति के आधार पर नियमों में छूट नहीं

आईआईटी में दाखिले की कोशिश कर रही एक छात्रा को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली. कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज करते हुए कहा कि आईआईटी में प्रवेश के लिए तय योग्यता और पात्रता शर्तों की जगह सहानुभूति या व्यक्तिगत कठिनाइयों को आधार नहीं बनाया जा सकता. अदालत ने यह भी कहा कि मौजूदा नियमों और तय मानकों से हटकर किसी उम्मीदवार को दाखिला देने का निर्देश नहीं दिया जा सकता. Read more

October 3, 2026

Weekly Rashifal (5 to 11 Oct): तुला राशि वालों की बढ़ेगी इनकम, जानें आपके लिए कैसा होगा नया सप्ताह

मेष राशि मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह धैर्य से काम लेने का रहेगा. कार्यक्षेत्र या घर-परिवार में किसी की बात पसंद न आने पर गुस्सा आ सकता है. इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें. गुस्से में कड़वे शब्द बोलने और कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. महत्वपूर्ण निर्णय सोमवार और गुरुवार को किए जा सकते हैं. मन में नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें और किसी विवाद में पड़ने से बचें. स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा. बड़े फैसले लेने से पहले घर के बुजुर्गों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा. Read more

October 3, 2026

बुजुर्गों के लिए RetiredPeople.in ग्लोबल पहल शुरू - Up18 News

दुनिया भर के सेवानिवृत्त लोगों को 24x7x365 जोड़ने वाला नया प्लेटफॉर्म संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को लॉन्च हुआ मोहाली (पंजाब) [भारत], 1 अक्टूबर: दुनिया की बढ़ती बुजुर्ग आबादी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज यहां एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत हुई। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से तैयार वैश्विक डिजिटल समुदाय RetiredPeople.in को संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। Read more

October 3, 2026

थाईलैंड फ्री-वीजा एंट्री: 50 हजार के बजट में कैसे प्लान करें अपनी ट्रिप?

भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए थाईलैंड में 30 दिनों की फ्री-वीजा एंट्री 15 सितंबर, 2026 से लागू हो चुकी है। अब बिना किसी कागजी झंझट के तुरंत थाईलैंड ट्रिप प्लान की जा सकती है। गांधी जयंती के लंबे वीकेंड के ठीक बाद, 4 से 8 अक्टूबर के बीच ₹50,000 से कम बजट वाली ट्रिप्स के लिए सर्च तेजी से बढ़ रहे हैं। यह नया नियम सिर्फ टूरिज्म के लिए है, जिसने भारतीयों के लिए पहले से चले आ रहे वीजा-ऑन-अराइवल की जगह ले ली है। इससे एंट्री और ट्रिप की प्लानिंग काफी आसान हो गई है। Read more

October 3, 2026

Stock Market Crash: लगातार 8 हफ्ते से गिर रहा है बाजार, SIP बंद कर दें, चलाते रहें या और पैसा लगाएं? जानिए एक्सपर्ट की राय

Stock Market Crash: स्टॉक मार्केट की गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है. हो सकता है कि आपका म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो भी खतरे की घंटी भी बजा रहा हो और आप सोच रहे हों कि अपनी SIP जारी रखें, इसे कुछ समय के लिए रोक दें, या गिरावट का फायदा उठाने के लिए अपने फंड बढ़ाए. आज हम आपके लिए इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं, जिसमें InCred Money के CEO नितिन अग्रवाल की राय भी शामिल है.  Read more

October 3, 2026

Rhiti Tiwari Bigg Boss 20 Eviction: Mahhi Vij, Yung DSA और Uditi Singh के फैसले से बाहर, Day 1 से Eviction तक पूरा सफर

बिग बॉस 20 के घर में करीब चार हफ्तों तक कभी अपनी निजी जिंदगी के खुलासों, कभी पिता मनोज तिवारी की पहचान से अलग निकलने की कोशिश, तो कभी तीखे झगड़ों की वजह से सुर्खियों में रहीं रीति तिवारी का सफर अचानक खत्म हो गया। Rhiti Tiwari Bigg Boss 20 Eviction कोई सामान्य पब्लिक वोटिंग वाला एविक्शन नहीं था — कैप्टेंसी टास्क के दौरान माही विज, यंग डीएसए और उदिति सिंह को किसी एक नॉमिनेटेड सदस्य की बची हुई लाइफलाइन खत्म करने की विशेष ताकत मिली, और तीनों की आपसी सहमति से रीति का नाम चुना गया। उनकी आखिरी लाइफलाइन खत्म होते ही उन्हें तुरंत घर से बाहर कर दिया गया। Read more

October 3, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू के मनाली दौरे को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां

राष्ट्रपति मुर्मू के मनाली दौरे को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां October 3, 2026 बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित डीआरडीओ, ग्रेफ, बीआरओ, एनएचएआई तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विभागवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के दौरे के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुरक्षा एवं प्रवेश पास समय पर तैयार करवाने के निर्देश दिए, ताकि ड्यूटी व्यवस्था में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सड़क एवं पार्किंग व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, संचार सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के प्रवास से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए तथा किसी भी स्तर पर आपसी समन्वय की कमी न रहे। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान पैराग्लाइडिंग, जिप लाइन, हॉट एयर बैलून, ड्रोन सहित अन्य हवाई एवं साहसिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास के दौरान सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित रहनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सौंपे गए दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता से पूरा करें। Read more