August 8, 2026
जम्मू-श्रीनगर में बड़ा हादसा, केला मोड़ टनल में SSB के तीन वाहन टकराए... 3 जवान घायल
Ramban Road Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. केला मोड़ टनल के अंदर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के काफिले के तीन वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में SSB के कम से कम तीन जवान घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Read more