July 29, 2026
Who is Harjinder Kaur?: चारा काटते-काटते मजबूत हुए हरजिंदर कौर के हाथ, अब उन्हीं हाथों ने भारत को दिलाया रजत
Wed, 29 Jul 2026 09:25 AM IST स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Jul 2026 09:25 AM IST सार पंजाब के एक छोटे से गांव में गरीबी के बीच पली-बढ़ी हरजिंदर कौर कभी भैंसों का चारा काटकर परिवार का हाथ बंटाती थीं। आज वही किसान की बेटी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बन गई हैं। संघर्ष, मेहनत और जिद की यह कहानी हर युवा के लिए प्रेरणा है। गले में कॉमनवेल्थ गेम्स का रजत पदक... चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान... और आंखों में उन वर्षों के संघर्ष की चमक, जिन्हें शायद सिर्फ हरजिंदर कौर ही महसूस कर सकती हैं। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जब हरजिंदर ने 69 किलोग्राम वर्ग में 227 किलोग्राम (101 किग्रा स्नैच और 126 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर रजत पदक जीता, तब दुनिया ने एक चैंपियन देखा, लेकिन इस चमकदार पल के पीछे मिट्टी से सनी हथेलियां, खेतों की मेहनत और गरीबी से भरा बचपन छिपा था। आइए हरजिंदर की भावुक कर देने वाली कहानी जानते हैं...
Read more