August 9, 2026

Ravi Kishan ने अपने Viral Memes पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'इस देश में किसी के साथ भी...' - ravi kishan reacts on his viral memes money follows my brother and maun vrat

बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स को लेकर रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

रवि किशन ने अपने वायरल मीम्स पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

रवि किशन ने अपने वायरल मीम्स पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'जल्दी द लेट', 'मनी फोलोज माय ब्रदर' और 'मौन व्रत है'... अभिनेता और सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इंटरनेट पर उनके मीम्स की बाढ़ आ गई है। बड़ी-बड़ी हस्तियां भी रवि के मीम्स पर रील्स बना रहे हैं।

रवि किशन ने अपने वायरल हो रहे मीम्स (Ravi Kishan Viral Memes) को लेकर पहली बार रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि GenZ ने उन्हें अपना लिया है। लोग उन्हें लॉर्ड रवि (Lord Ravi) और गॉड रवि (God Ravi) कहकर बुला रहे हैं।

अपने वायरल मीम्स पर बोले रवि

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में रवि किशन ने कहा, "यह कुछ अलग ही खेल चल रहा है, ये पागलपन है। सावन का महीना है और जब महादेव अपना आशीर्वाद देते हैं तो ऐसा होता है। इस देश में किसी के साथ भी- चाहे वह एक्टर हो या नेता, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह तो पागलपन है। लोग मशहूर होने के लिए कुछ भी कह देते हैं और मेरा 'मौन व्रत' (Maun Vrat Meme) और भी ज्यादा मशहूर हो गया।"

जानबूझकर नहीं दे रहे हैं स्टेटमेंट

रवि किशन ने कहा कि आज जिस पर मीम्स बन रहे हैं, वो उन्होंने जानबूझकर नहीं कहा। यह सब उन्होंने अनजाने में बोला। एक्टर ने कहा, "सबसे अच्छी बात यह है कि यह सब अपने आप हो रहा है। यहां तक कि BJP के हैंडल, दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र सरकार ने भी मीम्स बनाए हैं। मैं खुद भी इन सब पर नजर रख रहा हूं और लाइक भी कर रहा हूं।"

And I had asked this question to him during #MaaBehen trailer launch event, hahaha 😝 first time he answered about him going viral and turning into a good meme content! @ravikishann money follows mah brothaaa!!! pic.twitter.com/nXN9KBfK55

— Samina Shaikh 🇮🇳 (@saminaUFshaikh) August 4, 2026

लॉर्ड और गॉड बुला रहे लोग

रवि किशन ने आगे कहा, "इससे पहले किसी ने मुझे नहीं खोजा था। अब वे मुझे और देखना और जानना चाहते हैं। Gen Z ने मुझे अपना मान लिया है। मैं उनका शुक्रिया करना चाहता हूं। प्यार से वे मुझे लॉर्ड रवि, गॉड रवि, आज का ओशो और न जाने क्या-क्या कहते हैं। वे असली लोगों से प्यार करते हैं। वे मेरी कमियों से जुड़ते हैं, जिससे उन्हें लगता है कि मैं भी उनमें से एक हूं। हर कोई गलतियां करता है, मैं भी करता हूं और मैं भी इसे मानता हूं।"

रवि किशन ने कहा कि वह दिल से बोलते हैं और उनकी सच्चाई ही है जिसकी वजह से लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं। एक्टर ने कहा कि उनका परिवार स्पीचलेस हो गया है।