Sat, 15 Aug 2026 08:43 AM IST न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 15 Aug 2026 08:43 AM IST सार Kanpur Pregnant Woman Death Case: घाटमपुर में आम के बगीचे में मिली अविवाहित गर्भवती युवती की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। सीडीआर जांच से पता चला है कि मृतका अपने पूर्व और वर्तमान दोनों प्रेमियों के संपर्क में थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर एक प्रेमी को हिरासत में ले लिया है, जबकि गर्भ में पल रहे बच्चे की सच्चाई सामने लाने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। कानपुर के घाटमपुर में पतारा कस्बे के पास गुरुवार की सुबह आम के बगीचे में मिले युवती के शव के मामले में सीडीआर की जांच में सामने आया है कि वह अपने दोनों प्रेमियों के संपर्क में रही है। दोनों से ही उसकी बातचीत हो रही थी। पूर्व प्रेमी से तो शव मिलने के एक दिन पहले कई बार युवती ने बात की थी।
Read more