August 13, 2026
फ्रिज, TV और AC बेचकर LG ने बनाया ₹653 करोड़ का प्रॉफिट, 27% बढ़ा मुनाफा
LG इलेक्ट्रोनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट 27.2% बढ़कर ₹652.86 करोड़ हो गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹513.25 करोड़ का मुनाफा हुआ था. कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में जून तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी के मुताबिक, बिक्री में बढ़ोतरी, प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग और एक्सपोर्ट में ग्रोथ से कारोबार को फायदा मिला.
Read more