August 14, 2026
Death Threat: Baba Siddique की हत्या के 22 माह बाद निशाने पर बेटा NCP नेता Zeeshan? बेटी को मिली मर्डर की धमकी
Published: Friday, August 14, 2026, 21:11 [IST] Zeeshan Siddique Death Threat: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को जीशान ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, उन्हें विदेश से एक वॉइस नोट मिला, जिसमें धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा (Gangster Rohit Godara) से जुड़े गिरोह का सदस्य बताया है। पुलिस अब इस धमकी की वास्तविकता और इसके पीछे के व्यक्ति की पहचान की जांच कर रही है।
Read more