August 28, 2026

पटना के आकाशवाणी रोड किनारे अज्ञात का शव मिला: नशे के ओवर डोज से मौत की आशंका, FSL ने लिए ब्लड सैंपल; जांच जारी - Patna News

पटना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रक्षाबंधन के दिन शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड पर सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना शास्त्रीनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FSL टीम को भी मौके पर बुलाया। सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार के नेतृत्व में FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। टीम ने मौके से ब्लड सैंपल समेत अन्य नमूने एकत्र किए हैं।

नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत नशे के ओवरडोज से होने की आशंका है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस के मुताबिक, शव पर फिलहाल किसी तरह के चोट या मारपीट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। इसके बावजूद पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक वहां कब और किस परिस्थिति में पहुंचा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद ही मौत की सही वजह साफ होगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • सरकारी नर्सिंग कॉलेज में कैसे फेल हुए 74% स्टूडेंट्स: छात्र बोले- हमसे कहा, कॉपी भरके आ जाओ, सेंटर मैनेज है, पास कर देंगे, ₹10,500 लिए

    छात्र बोले- हमसे कहा, कॉपी भरके आ जाओ, सेंटर मैनेज है, पास कर देंगे, ₹10,500 लिए|पटना,Patna - Dainik Bhaskar2:11
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    जेल में सलाखों के बाहर से बहनें बांध रहीं राखी: पीले कुर्ते-पिंक धोती में CM ने बंधवाया रक्षासूत्र; रक्षाबंधन पर दिल्ली में तेजस्वी-तेजप्रताप

    पीले कुर्ते-पिंक धोती में CM ने बंधवाया रक्षासूत्र; रक्षाबंधन पर दिल्ली में तेजस्वी-तेजप्रताप|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह: 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर होगा आयोजन, पैरा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बदली तारीख

    3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर होगा आयोजन, पैरा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बदली तारीख|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • तेजप्रताप ने मल्लिका से कहा-मैंने मर्डर फिल्म कई बार देखी: एक्ट्रेस को हॉट एंड सेक्सी बताया; बांसुरी बजाई; बिहार का सत्तू गिफ्ट किया

    0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर