दिल्ली के ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल से 2.16 करोड़ मीट्रिक टन कचरा प्रोसेस हुआ है। करीब 100 एकड़ जमीन रिक्लेम होने से शहर को बड़ी राहत मिली है।नई दिल्ली। दिल्ली के लिए सालों से परेशानी बने कूड़े के पहाड़ अब धीरे-धीरे छोटे हो रहे हैं। ओखला, भलस्वा और गाजीपुर के तीन बड़े लैंडफिल साइट पर पुराने कचरे यानी Legacy Waste को हटाने और प्रोसेस करने का काम तेज हुआ है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, इन तीनों साइट से अब तक करीब 2.16 करोड़ मीट्रिक टन कचरा प्रोसेस किया जा चुका है और लगभग 100 एकड़ जमीन को फिर से उपयोग के लिए मुक्त कराया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार के प्रयासों से वर्षों पुराने इस बोझ को हटाने का काम मिशन मोड में आगे बढ़ाया जा रहा है।
Read more