September 4, 2026

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की ईमानदारी के कायल हुए मनोज बाजपेयी, बोले- 'असली हीरो तो ऐसे बनते हैं'

Sep 04, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी भी तुकाराम मुंडे के काम की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

Tukaram Mundhe manoj bajpayee

मनोज बाजपेयी ने की तुकाराम मुंडे की तारीफ

महाराष्ट्र फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट (FDA) प्रमुख तुकाराम मुंडे इस वक्त अपने काम को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। हर कोई तुकाराम के काम की जमकर तारीफ कर रहा है। उनके काम के तरीके और सख्त रवैये देखते हुए कई लोगों तो उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी भी तुकाराम मुंडे के काम की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने मुंडे के काम करने के तरीके की सराहना की है। अ

मनोज ने की तुकाराम की तारीफ

मनोज बाजपेयी ने हाल ही में ANI से बात की। इस दौरान उन्होंने समाज और ईमानदार काम को देखने के लोगों के नजरिए के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां पूरी "ईमानदारी" और "लगन" से काम करने वाला व्यक्ति अक्सर लोगों को हैरान कर देता है। एक्टर ने कहा, 'एक पुलिस अफसर या मान लीजिए तुकाराम मुंडे को कोई खास काम करने के लिए नियुक्त किया जाता है। आज के समय में सिर्फ अपना काम ईमानदारी और निष्ठा से करने वाला व्यक्ति भी वायरल होकर 'सेलिब्रिटी' जैसा बन जाता है। यह स्थिति दर्शाती है कि आज हमारा समाज किस दौर में पहुंच गया है, जहां सामान्य और ईमानदार तरीके से ड्यूटी निभाना भी लोगों को हैरान कर देता है। क्या आपने इस बात पर ध्यान दिया है?'

'लास्ट मैन इन टावर' के बारे में

बता दें कि मनोज बाजपेयी 'लास्ट मैन इन टॉवर' में नजर आएंगे, जिसे बेन रेखी ने डायरेक्ट किया है। इस बाजपेयी को राणा दग्गुबाती की स्पिरिट मीडिया ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म अरविंद अडिगा के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है और इसमें दिव्या दत्ता और बोमन ईरानी भी हैं।

'लास्ट मैन इन टावर' की कहानी

फिल्म 'लास्ट मैन इन टावर' की कहानी मास्टरजी (बाजपेयी का किरदार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रिटायर्ड स्कूल टीचर हैं। अपनी कम्युनिटी की इच्छाओं के खिलाफ जाने के उनके फैसले से उनकी बिल्डिंग के निवासियों के बीच झगड़ा हो जाता है। कहानी लोगों की पसंद और रिश्तों को दिखाती है क्योंकि वे अपनी जिंदगी में एक बड़े बदलाव का सामना कर रहे होते हैं। 'लास्ट मैन इन टावर' 11 सितंबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

मनोज बाजपेयी का वर्कफ्रंट

मनोज बाजपेयी को आखिरी बार 'गवर्नर', 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे', 'डिस्पैच', 'जुगनुमा: द फेबल', 'भैया जी', 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' और अन्य प्रोजेक्ट्स में देखा गया था। ऐसे में हर किसी को मनोज की अपकमिंग मूवी 'लास्ट मैन इन टावर' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

तुकाराम मुंडे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच भी लोकप्रिय हो गए हैं। हाल ही में, सलमान खान ने बांद्रा में अपने एक दोस्त के एक कैफे के बारे में मजाक किया और उन्हें कीमत, क्वालिटी या साफ-सफाई से समझौता न करने की चेतावनी दी। उनकी चेतावनी महाराष्ट्र FDA कमिश्नर की ओर एक मजाकिया इशारा लग रही थी। सलमान ने कैफे के मालिक का वीडियो रीशेयर किया और लिखा, 'मेरी कॉफी रिफिल कर दो यार प्लीज। कीमत मत बढ़ाना, क्वालिटी बनाए रखना। साफ-सफाई बनाए रखना वरना मैं 'उन्हें' भेज दूंगा और काम हो जाएगा बहन।'