Thu, 20 Aug 2026 11:51 AM IST ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2026 11:51 AM IST सार CNG safety tips: हाल ही में दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में सीएनजी पंप पर हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सीएनजी वाहनों की सुरक्षा और रिफिलिंग के दौरान होने वाली गंभीर लापरवाहियों की पोल खोल दी है। सीएनजी कार या ट्रक में की गई एक छोटी-सी चूक भी जानलेवा विस्फोट का रूप ले सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि सीएनजी भरवाते समय ऐसी कौन-सी आम गलतियां हैं जो आपके लिए काल बन सकती हैं? और किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बचने के लिए आपको तुरंत कौन-से कदम उठाने चाहिए? यहां जानिए सबकुछ विस्तार से।
CNG cylinder safety: सीएजनी वाहनों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ इनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी हो गई है। खासकर कैंटर और ट्रकों में लगे सीएनजी सिलिंडरों की सही टेस्टिंग, फिटिंग और रखरखाव में लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इतना ही नहीं, सीएनजी पंप पर गैस भरवाते समय की गई छोटी-सी गलती भी जोखिम बढ़ा सकती है। ऐसे में जानते हैं कि सीएनजी वाहन और पंप पर किन बातों का ध्यान रखकर हादसों से बचा जा सकता है।
Read more