September 4, 2026

Uday Pratap Singh Statement: एमपी में ऑफलाइन TET कराने की तैयारी, स्कूल शिक्षा मंत्री बोले- सांदीपनि विद्यालय में शिफ्टिंग 1000 स्कूल बंद हुए

MP TET Controversy: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में शिक्षक पात्रता परीक्षा ऑफलाइन (MP TET offline exam) कराने की तैयारी की जा रही है।

मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों के संचालन और बंद किए गए स्कूलों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने (Education Minister Uday Pratap Singh Statement) बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूल बंद होने की बात से वे सहमत नहीं हैं। हालांकि, मंत्री ने यह भी बताया कि सांदीपनि विद्यालय शुरू होने के बाद उनके आसपास की करीब 1000 स्कूलें मर्ज हुई हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या बढ़ी है। प्राइवेट स्कूलों की तुलना में सरकारी प्राथमिक स्कूलों में (MP government schools Admission) भी प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा करीब 322 मदरसे और लगभग 1000 निजी संस्थान भी बंद हुए हैं।

"सांदीपनि में शिफ्ट होने से मर्ज हुए 1000 स्कूल, मैं इससे सहमत नहीं हूं", बोले स्कूल शिक्षा मंत्री Uday Pratap Singh

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उन्होंने… pic.twitter.com/GUZjRWpNVy

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 4, 2026

MP में ऑफलाइन TET परीक्षा कराने की तैयारी

शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह (Education Minister Uday Pratap Singh Statement) ने कहा कि शिक्षक संगठनों की मांग को देखते हुए TET (MP TET Controversy) की ऑफलाइन परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। इसमें उन शिक्षकों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें कम्प्यूटर, नेट ऑनलाइन काम करने में दिक्कत आती है।

उन्होंने बताया कि TET के खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट भी गई थी। अब परीक्षा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, नामांकन की तारीख भी आगे बढ़ाई जा रही है।

कम छात्र संख्या वाले स्कूल अस्थायी रूप से बंद

मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुताबिक, (Education Minister Uday Pratap Singh Statement) प्रदेश में करीब 400 स्कूल ऐसे हैं, जहां एक या दो बच्चे ही दर्ज हैं। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि जब इन क्षेत्रों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी, तब संबंधित स्कूलों को दोबारा शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Chhatron Ki Goonj Indore: राहुल गांधी से संवाद के लिए युवाओं के रजिस्ट्रेशन शुरू, इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारी तेज

बारिश के बाद जर्जर स्कूल भवनों की होगी मरम्मत

स्कूलों के जर्जर भवनों को लेकर मंत्री ने कहा कि बारिश का दौर खत्म होने के बाद सरकारी स्कूल भवनों के मेंटेनेंस का काम कराया जाएगा। जो भवन पूरी तरह जर्जर हैं, उन्हें गिराकर नए भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि अगले दो साल में प्रदेश में कोई जर्जर स्कूल भवन नहीं रहेगा।

100% स्कूलों में बिजली कनेक्शन के लिए राशि जारी

स्कूलों में बिजली व्यवस्था को लेकर उदय प्रताप सिंह ने (Education Minister Uday Pratap Singh Statement) कहा कि प्रदेश के 100 फीसदी स्कूलों में बिजली कनेक्शन के लिए राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। बिजली कनेक्शन का काम पूरा कराने के लिए बिजली कंपनी को एजेंसी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: Swatantra Bhardwaj Custody: जंतर-मंतर मारपीट मामले में बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई