October 20, 2026

लखनऊ के शिवा शर्मा मौत मामले में श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, बहन रश्मि और चालक दानिश भी पकड़े गए

Lucknow Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश को भी पकड़ा गया है. लखनऊ पुलिस की ओर से 20 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना के मुताबिक, यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने नागपुर पुलिस के सहयोग से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस मामले में तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. Read more

October 20, 2026

टाइगर पर फायरिंग के बाद पहली बार दिखे 'सलमान खान', एयरपोर्ट पर सुरक्षा देख हर कोई हैरान

अभिनेता टाइगर श्रॉफ Tiger Shroff पर 18 अक्टूबर को हुए हमले के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. इस मामले में अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे Eknath Shinde ने टाइगर से उनके घर पर मुलाकात के बाद कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी. इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई के निजी एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आ रहे हैं. Read more

October 20, 2026

220km तक की रेंज, ₹1.69 लाख शुरुआती कीमत और ₹300 महीने का खर्च, देखिए Komaki की ये इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक

अगर आप लंबी हाईवे राइड्स के शौकीन हैं तो क्रूजर बाइक एक बेहतर विकल्प हो सकता है. लेकिन ज्यादातर क्रूजर बाइक्स पेट्रोल का खर्चा ज्यादा होता है. तो क्या हो, अगर हम आपको ऐसी क्रूजर बाइक्स बताएं जो इलेक्ट्रिक हों? जी हां Komaki की तरफ से आने वाली MX16 एक इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है. Read more

October 20, 2026

'प्रोफेशनल भगोड़े' जैसी हरकतें! श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर अरेस्ट; कैसे नेपाल से आगरा, फिर नागपुर पहुंचे तीनों?

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा डेथ केस में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई. उसके साथ बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर को भी यूपी एसटीएफ/पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. हैरान करने वाली बात यह है कि श्रद्धा एंड कंपनी नागपुर से पकड़ी गई है, जबकि आखिरी बार उनकी लोकेशन आगरा में बताई गई थी. एक होटल से आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कैसे पुलिस को चकमा देकर श्रद्धा इतनी दूर पहुंच गई. Read more

October 20, 2026

टिया बाजपेई का ‘Maa Asche’ बंगाल की संस्कृति और मां दुर्गा की शक्ति का करता है भावपूर्ण उत्सव

गायिका और गीतकार टिया बाजपेई (Tia Bajpai) अपने नए गीत ‘Maa Asche’ के जरिए बंगाल की भक्ति, भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से जीवंत कर रही हैं। आस्था और दुर्गा पूजा के उत्सव को समर्पित यह गीत मां दुर्गा के आगमन से जुड़ी प्रतीक्षा, उमंग और आनंद को बखूबी दर्शाता है। Read more

October 20, 2026

Dussehra Pujan Prasad: दशहरा पूजन प्रसाद, भगवान राम को चढ़ाएं 7 तरह के भोग

Dussehra Prasad Recipes: दशहरा पर भगवान को भोग लगाने के लिए बनाएं 7 आसान प्रसाद। सूजी का हलवा, पंचामृत, आटे का चूरमा, नारियल के लड्डू और मखाने की खीर की सामग्री और आसान रेसिपी यहां जानें।दशहरा के दिन घर में पूजा की तैयारी के साथ प्रसाद बनाने की भी जिम्मेदारी होती है। लेकिन अगर समय कम है और समझ नहीं आ रहा कि भगवान को भोग में क्या चढ़ाएं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद सूजी, आटा, गुड़, नारियल और मखाने जैसी चीजों से कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट प्रसाद तैयार किया जा सकता है। अगर आप इस बार दशहरा पर कुछ आसान और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो सूजी का हलवा, पंचामृत, आटे का चूरमा, नारियल के लड्डू और मखाने की मिठाई अच्छे विकल्प हैं। इनमें से कई व्यंजन बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री या पहले से तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ती। यहां जानिए 7 ऐसे दशहरा प्रसाद आइडियाज, जिन्हें आप आखिरी समय में भी आसानी से बना सकते हैं। Read more

October 20, 2026

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने भरी अंतिम उड़ान, 'किरण' विमान से जुड़ीं पुरानी यादों को किया ताजा

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने भरी अंतिम उड़ान, 'किरण' विमान से जुड़ीं पुरानी यादों को किया ताजा रिटायरमेंट से पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मंगलवार को हैदराबाद के पास डंडीगल में मौजूद एयर फोर्स एकेडमी में ‘किरण’ विमान से अपनी अंतिम ट्रेनर उड़ान भरी. उतरने पर उन्हें वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया. Read more

October 20, 2026

अपने पहले फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के साथ वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने भरी आखिरी उड़ान

भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 20 अक्टूबर 2026 को HJT-16 किरण मार्क-1 ट्रेनर विमान में अपनी अंतिम उड़ान सॉर्टी पूरी की. यह 55 मिनट की उड़ान उनके उड़ान करियर का भावुक समापन साबित हुई. विशेष बात यह रही कि वे अपने पहले फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर विंग कमांडर वीएस कोचर (रिटायर्ड) के साथ विमान संख्या यू 707 में उड़े.  Read more

October 20, 2026

X पर ₹2.85 लाख बोनस: 15 वीडियो पर कमाई का मौका

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर है. कंपनी अपने Video Kickstart Bonus प्रोग्राम के तहत चुनिंदा क्रिएटर्स को 3,000 डॉलर यानी करीब 2.85 लाख रुपये का बोनस दे रही है. इसके लिए क्रिएटर्स को 30 दिनों के अंदर 15 ओरिजिनल वीडियो पोस्ट करने होंगे. हालांकि, इस ऑफर का फायदा हर यूजर नहीं उठा सकता. यह प्रोग्राम फिलहाल उन्हीं लोगों के लिए है, जिन्हें X की तरफ से इनविटेशन मिलेगा. Read more