August 14, 2026

‘आवारापन 2’ के रिलीज के साथ ही पाकिस्तानी सिंगर ने दिया सरप्राइज,‘तेरा मेरा रिश्ता 2.0’ किया रिलीज

‘आवारापन 2’ की रिलीज के बीच पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने फैंस को खास तोहफा दिया। उन्होंने ‘तेरा मेरा रिश्ता 2.0’ रिलीज कर 2007 की ‘आवारापन’ की यादें ताजा कर दीं।इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। साल 2007 में आई ‘आवारापन’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों ने भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। इनमें पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद की आवाज में गाया गया ‘तेरा मेरा रिश्ता’ सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों में शामिल है। ब फिल्म के सीक्वल की रिलीज के मौके पर मुस्तफा जाहिद ने अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया है। उन्होंने ‘तेरा मेरा रिश्ता 2.0’ नाम से इस गाने का अपना नया वर्जन रिलीज किया है। Read more

August 14, 2026

देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान

Made in India Cars: 15 अगस्त को भारत में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. जिसके चलते आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि, भारत में बनी कारें अब वर्ल्ड लेवल पर धमाल मचा रही हैं. आज का भारत सिर्फ गाड़ियों का एक विशाल खरीदार बाजार ही नहीं रह गया है बल्कि दुनिया भर के लिए ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का एक बड़ा और मजबूत हब बनकर तेजी से उभर रहा है. केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया और मेड फॉर द वर्ल्ड मुहिम का रंग अब सड़कों पर साफ-साफ उतरता हुआ नजर आ रहा है. Read more

August 14, 2026

Surrendered Women Naxalites Ramp Walk: जिनके माथे था हिंसा का कलंक.. उन्ही आत्मसमर्पित महिला माओवादियों ने पेश की बदलते बस्तर की तस्वीर.. रैंप वॉक देख तालियों से गूंज उठा सभागार

रायपुर: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन और स्वदेशी प्रदर्शनी में आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंप वॉक कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। (Surrendered Women Naxalites Ramp Walk) कभी नक्सल हिंसा के बीच जीवन बिताने वाली इन महिलाओं ने अब आत्मविश्वास के साथ रैंप पर चलकर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कोसा सिल्क और हैंडलूम से तैयार परिधानों का प्रदर्शन किया। Read more

August 14, 2026

Raipur Crime News: लहूलुहान हुई राजधानी!.. प्रेम-प्रसंग के चलते एक ही दिन में कत्ल की दो वारदातों से दहल उठा रायपुर, अब इस इलाके में युवक को उतारा मौत के घाट

Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से एक तरफ जहां पुलिस की टीम लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी रायपुर में एक के बाद एक बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। रायपुर में शुक्रवार के दिन हत्या की दो वारदातों को अंजाम दिया गया है। दोनों ही मामले में प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए हैं। पहले मामले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। वहीं दूसरे मामले में प्रेम प्रसंग के चलते ही एक युवक की हत्या कर दी गई। राजधानी में एक के बाद एक हुई दो हत्याओं के बाद रायपुर पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। Read more

August 14, 2026

मनीषा मौत में CBI ने कोर्ट में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट : सुसाइड का दावा, पिता बोले- 27 को सबूत देखकर तय करेंगे आगे कारास्ता - Haribhoomi

केंद्रीय जांच एजेंसी ने शिक्षिका की मौत के मामले में पंचकूला कोर्ट में केस बंद करने की अर्जी लगाई, पिता ने कहा जांच में लीपापोती की गई, साक्ष्यों के आधार पर लड़ेंगे कानूनी लड़ाई। Read more

August 14, 2026

मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका

How To Make Soggy Makhana Crispy Again: मखाना हेल्दी स्नैक के तौर पर काफी पसंद किया जाता है, लेकिन खुला रखने के कुछ समय बाद ही इसकी सबसे बड़ी समस्या सामने आ जाती है. कुरकुरे मखाने नमी खींचकर नरम पड़ जाते हैं और उनका स्वाद भी पहले जैसा नहीं लगता. खासकर बरसात या ज्यादा नमी वाले मौसम में यह परेशानी जल्दी हो सकती है. अच्छी बात यह है कि अगर मखाने में सिर्फ नमी आई है और वे खराब होने के संकेत नहीं दिखा रहे हैं, तो उन्हें दोबारा भूनकर कुरकुरा बनाया जा सकता है. Read more

August 14, 2026

26 प्राइवेट कंपनियों की 38 स्टॉल पर नौकरी के मौके: सीवान में रोजगार मेला, 1000 से अधिक युवा को मिले अवसर - Siwan News

सीवान में शुक्रवार को युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, महादेवा रोड के मैदान में जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। Read more

August 14, 2026

अगले माह भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन, अमेरिका के साथ जारी जंग के बीच बड़ा ऐलान!

दुनिया अगले माह भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन, अमेरिका के साथ जारी जंग के बीच बड़ा ऐलान!Edited by: अनुराग गुप्ताUpdated Aug 14, 2026, 04:30 PM ISTBRICS Summit: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन अगले महीने भारत का दौरा करेंगे। इससे पहले, अक्टूबर 2024 में पेजेशकियन ने रूस के कजान में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। Read more

August 14, 2026

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव, 16 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट; IMD का आया अपडेट

कल का मौसम, 15 अगस्त: देशभर में इस समय मानसून पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है और कई हिस्सों में लगातार हो रही बरसात ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. चिपचिप और उमस से राहत पाने वाले लोगों के लिए अब यह आफत साबित हो रही है. कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भर जाने से हजारों परिवारों को सुरक्षित स्थानों की तरफ जाना पड़ा है. इसी बीच मौसम विभाग ने एक और बड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि देश के करीब 16 राज्यों में आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है. Read more

August 14, 2026

TATA ने केवल 100 रुपए में क्यों बेच दिया अपना चर्चित फुटबॉल क्लब, ये है पूरा मामला

टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (Jamshedpur FC) से अपना पूरा मालिकाना हक खत्म करने का फैसला किया है. कंपनी ने फुटबॉल क्लब चलाने वाली जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (JFSPL) में अपनी 100% हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब प्राइवेट लिमिटेड को सिर्फ ₹100 में ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है. Read more