
टीम इंडिया के लिए स्पेशल डिनर (Photo: X)
T20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के लिए डिनर का आयोजन किया. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से दी गई इस दावत का एक खास मकसद रहा. इस आयोजन में सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि BCCI के टॉप ऑफिशियल्स भी मौजूद रहे. इस दौरान भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के अनुभव शेयर किए तो वहीं T20 सीरीज की ट्रॉफी के साथ फोटो भी खिंचाई गई. अफगानिस्तान क्रिकेट ने BCCI ऑफिशियल्स और भारतीय खिलाड़ियों के साथ बिताए पल को कोह-ए-ज़फर इवेंट का नाम दिया, जिसका मतलब होता है सफलता का शिखर.
अफगानिस्तान ने टीम इंडिया को खाने पर क्यों बुलाया?
टीम इंडिया को डिनर के लिए बुलाने के पीछे का मकसद भारत-अफगानिस्तान के बीच के मजबूत क्रिकेट रिश्ते को सेलिब्रेट करना था. इस आयोजन के पीछे की वजह भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की लंबे समय से चली आ रही दोस्ती का जश्न मनाना था. कोह-ए-ज़फर नाम से कराए गए इस इवेंट में खिलाड़ियों के साथ-साथ दोनों देशों के क्रिकेट अधिकारियों ने शिरकत किया.
#WATCH | Delhi | Indian and Afghan cricket teams pose with the 2026 Friendship Cup at the Koh-E-Zafar (Mountain of Triumph) event
The Afghanistan Cricket Board (ACB) hosted Koh-E-Zafar (Mountain of Triumph) – a special event bringing together officials from the Afghanistan pic.twitter.com/SJSPdnFadG
— ANI (@ANI) September 16, 2026
टीम इंडिया का हुआ सम्मान
कोह-ए-ज़फर इवेंट के दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय खिलाड़ियों और BCCI के अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया.
𝐀𝐍 𝐄𝐕𝐄𝐍𝐈𝐍𝐆 𝐎𝐅 𝐅𝐑𝐈𝐄𝐍𝐃𝐒𝐇𝐈𝐏 𝐀𝐍𝐃 𝐂𝐎𝐌𝐑𝐀𝐃𝐄𝐑𝐈𝐄! 🤝
The Afghanistan Cricket Board hosted the Indian Cricket Team for a special dinner this evening, which was also attended by the #AfghanAtalan, senior leadership from the ACB and the BCCI. 🤩
As a pic.twitter.com/clJaHhz79X
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 16, 2026
IND-AFG के खिलाड़ियों ने क्या कहा?
इवेंट के दौरान भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने आपसी क्रिकेट जर्नी को लेकर अपने-अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए. ईशान किशन ने सिर्फ अफगान खिलाड़ियों के टैलेंट की ही तारीफ नहीं की बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान भी बताया.
#WATCH | Delhi | Indian Cricketer Ishan Kishan says, “It is always enjoyable playing against them (Afghanistan) because many of us have also played together in the IPL, and we know what wonderful human beings they are. There is always something to learn from them. In particular, pic.twitter.com/szFceeypS7
— ANI (@ANI) September 16, 2026
वहीं मोहम्मद नबी ने भारत को क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार जगह बताया. उन्होंने कहा उन्हें हमेशा भारत में क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है. नबी ने माना कि IPL में खेलकर उनके खेल में निखार आया.
#WATCH | Delhi | On playing in India, Afghan Cricketer Mohammad Nabi says, “…Since 2017, when we started playing in the IPL, I have gained valuable experience. Even before that, we played in the 2016 ICC World Twenty20 here…I have gained a great deal of experience from pic.twitter.com/m8vsuInuZ1
— ANI (@ANI) September 16, 2026
फ्रेंडशिप डिनर के बाद फ्रेंडशिप कप में क्लीन स्वीप की बारी
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज में भारत 2-0 से आगे है. अब तीसरा मुकाबला भी दिल्ली में ही खेला जाना है. उम्मीद है क्लीन स्वीप के साथ फ्रेंडशिप कप जीतने के टीम इंडिया के इरादों पर इस फ्रेंडशिप डिनर का कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.

साकेत शर्मा
'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.
Read More