पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने भजनों से बांधा समां: रोहतक में गणेश उत्सव की धूम; माइक खराब होने पर सुनाई बप्पा की कहानी - Rohtak News
पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने भजनों से बांधा समां:रोहतक में गणेश उत्सव की धूम; माइक खराब होने पर सुनाई बप्पा की कहानी
रोहतक23 घंटे पहले
कॉपी लिंक
रोहतक के दुर्गा भवन मंदिर में आयोजित गणेश उत्सव में गणेश स्तुति करते हुए पूर्व एमपी सुनीता दुग्गल।
रोहतक में देर रात को भाजपा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने गणेश उत्सव में अपने सुरों की तान को छेड़ दिया। सुनीता दुग्गल ने गणेश स्तुति के साथ शुरूआत की और एक भजन सुनाया। हालांकि माइक खराब हो जाने के कारण उन्हें बार-बार रूकना भी पड़ा।
सुनीता दुग्गल राजनीति में आने से पहले आयकर विभाग में अस्सिटेंट कमिश्नर के पद पर 22 सालों तक काम कर चुकी है। वीआरएस लेने के बाद 2014 में सक्रिय राजनीति में शामिल हुए और रतिया विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन 453 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
गणेश उत्सव में भजन सुनाते हुए पूर्व एमपी सुनीता दुग्गल।
2019 में जीता था लोकसभा चुनाव
सुनीता दुग्गल को भाजपा ने हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का चेयरपर्सन बनाया और 2019 में सिरसा से लोकसभा उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में सुनीता दुग्गल जीतकर पहली बार संसद में पहुंची और अपने कार्यकाल में 100 प्रतिशत संसद में हाजिर रही।
दुर्गा भवन मंदिर में गणेश प्रतिमा की पूजा करते हुए।
अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
सुनीता दुग्गल का 2024 में लोकसभा का टिकट काट दिया गया, जिसके बाद विधानसभा में रतिया सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। सुनीता दुग्गल अब भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होकर अपनी सेवाएं दे रही है।
हुडा कॉम्प्लेक्स में भगवान गणेश की आरती करते हुए।
पथ राखो गोरी के लाल, हम तेरी शरण में आए
सुनीता दुग्गल ने गणेश उत्सव में पहुंचकर गणेश स्तुति के साथ अपने भजन की शुरूआत की। लेकिन बीच में ही माइक खराब हो गया, जिसके कारण रूकना पड़ा। इसके बाद गणेश की पूरी कहानी भक्तों को सुनाई और फिर से अपने भजन को शुरू किया।
पथ राखो गोरी के लाल, हम तेरी शरण में आए। गणपत पिता तुम्हारे, शिव शंकर कैलाशी, रिद्धी सिद्धी के स्वामी लंबोदर अविनाशी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
.
खबरें और भी हैं...
रोहतक जिला परिषद में पार्षद-वाइस चेयरमैन आमने-सामने: सुमन ने गाली-गलौज और धमकी का लगाया आरोप; अनिल हुड्डा बोले-छवि खराब की कर रहे
1:03
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक में बर्थडे पर लड़के का मर्डर: पार्क में पेट और छाती पर चाकू से वार; घर पर पार्टी की तैयारी चल रही थी
0:45
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक में 19 को सजेगी इंटरनेशनल बॉक्सिंग ब्लास्ट फाइट नाइट: 7 बाउट में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; युवाओं को नशे से दूर रखना उद्देश्य
0:44
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक में सांड बेकाबू, सड़क पर मची भगदड़,VIDEO: स्कूल बस को टक्कर मारी, बाइक सवार को पटका; स्कूटी के पीछे दौड़ा