September 18, 2026
US Green Card Rules: बदले ग्रीन कार्ड के नियम, भारतीय H-1B आवेदक जरूर जान लें ये 10 बड़ी बातें
US Green Card के Public Charge नियम 18 सितंबर 2026 से बदल गए हैं। USCIS अब आवेदकों की उम्र, स्वास्थ्य, परिवार, संपत्ति, आर्थिक स्थिति, शिक्षा और कौशल समेत कई पहलुओं को देखेगा। भारतीय H-1B और Family-based applicants के लिए 10 जरूरी बातें जानें।US Green Card New Rules: अगर आप अमेरिका में परमानेंट रेजिडेंसी यानी ग्रीन कार्ड पाने की दौड़ में हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि 18 सितंबर 2026 से 'पब्लिक चार्ज' नियम का नया ढांचा लागू हो चुका है। ट्रम्प प्रशासन द्वारा 2022 के नियमों को रद्द करने के बाद अब US सिटिज़नशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज़ (USCIS) को आवेदकों की आर्थिक और निजी परिस्थितियों की विस्तृत जांच करने का व्यापक अधिकार मिल गया है। यह बदलाव खास तौर पर उन भारतीय पेशेवरों और H-1B धारकों को प्रभावित करेगा जो रोजगार-आधारित श्रेणियों के तहत ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि किसी सरकारी मदद का लाभ उठाने पर आवेदन अपने आप खारिज हो जाएगा; अधिकारी हर मामले का अलग से मूल्यांकन करेंगे।
Read more