September 24, 2026
कार का माइलेज हो रहा है कम? मारुति, हुंडई, टाटा और Kia पेट्रोल कार के लिए जानें माइलेज बढ़ाने के तरीके
भारत में नई या पुरानी कार खरीदते समय ग्राहक सबसे पहले उसके माइलेज पर ध्यान देते हैं. पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और दैनिक आवाजाही के खर्चों के बीच हर कार मालिक की पहली प्राथमिकता बेहतर ईंधन दक्षता हासिल करना होता है. हाल के दिनों में देश भर के पेट्रोल पंपों पर E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल) की आपूर्ति बढ़ने के बाद से कई वाहन चालकों में माइलेज में गिरावट को लेकर चिंता देखी गई है. हालांकि, ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स और कार निर्माताओं का मानना है कि E20 ईंधन से माइलेज पर केवल मामूली असर पड़ता है. किसी भी पेट्रोल कार का असली माइलेज काफी हद तक आपकी ड्राइविंग आदतों, सही मेंटेनेंस और सड़क की स्थितियों पर निर्भर करता है.
Read more