September 25, 2026

न्यूज अपडेट: पश्चिम एशिया संकट के बीच जॉर्डन और मिस्र के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर, कई मुद्दों पर हुई बात

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को संकटग्रस्त पश्चिम एशिया के दो अहम देशों, जॉर्डन और मिस्र के विदेश मंत्रियों से मुलाकात कर पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की। जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी के साथ बैठक के बाद डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पश्चिम एशिया-मध्य पूर्व पर हमारी चर्चा वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण रही।" Read more

September 25, 2026

Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

Published: Friday, September 25, 2026, 8:00 [IST] Anant Chaturdashi Vrat Katha 2026: हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। अनंत चतुर्दशी को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भक्त भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा, अनंत चतुर्दशी के दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन भी होता है। मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी का व्रत रखने से मनुष्य को पुनर्जन्म के पापों तक से छुटकारा मिल जाता है। व्रत रखने वाले लोगों को इस दिन इस पावन कथा को जरूर पढ़ना चाहिए। इस दिन पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ करना भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत बिना कथा के अधूरा माना जाता है। ऐसे में, आइए जानते हैं अनंत चतुर्दशी की व्रत कथा के बारे में - Read more

September 25, 2026

6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, कीमत 13,999 रुपये; कल शुरू होगी सेल - lava bold n4 pro 5g first sale in india starts tomorrow via amazon check price

Lava का नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Bold N4 Pro 5G कल यानी 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Amazon पर पहली बार सेल के लिए आ रहा है। Read more

September 25, 2026

Donald Trump Favorite Food: सलाद-स्मूदी नहीं, बर्गर-स्टेक और Diet Coke! कैसी है डोनाल्ड ट्रंप की डाइट?

Donald Trump Lifestyle: डोनाल्ड ट्रंप की डाइट में सलाद-स्मूदी से ज्यादा स्टेक, बर्गर, फ्राइड चिकन, पिज्जा, आइसक्रीम और Diet Coke की चर्चा होती है। रिपोर्टों के मुताबिक वह एक दिन में 12 तक Diet Coke पी चुके हैं। जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति की पसंदीदा डाइट और खाने की आदतों के बारे में।Donald Trump Food: आमतौर पर जब किसी बड़े नेता की लाइफस्टाइल की बात होती है तो हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और फिटनेस रूटीन का जिक्र जरूर आता है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खानपान की चर्चा कुछ अलग वजहों से होती है। उनकी पसंद में सलाद और स्मूदी से ज्यादा स्टेक, बर्गर, फ्राइड चिकन, पिज्जा, आइसक्रीम और Diet Coke जैसी चीजें शामिल बताई जाती हैं। Read more

September 25, 2026

‘DDR की कॉपी के लिए मुझसे रिश्वत मांगी गई', पुलिस थाने में ही शख्स ने खा लिया जहर - India TV Hindi

Highlights बरनाला पुलिस स्टेशन में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। युवक ने DDR की कॉपी देने के बदले पुलिसकर्मी पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। पंजाब में हाल के दिनों में आत्महत्या की कोशिश और मौत के 2 मामले सामने आए। चंडीगढ़: पंजाब के बरनाला जिले में एक युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने के भीतर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक का आरोप है कि उसकी आग से क्षतिग्रस्त कार के मामले में डेली डायरी रिपोर्ट यानी कि DDR की कॉपी देने के लिए एक पुलिसकर्मी उससे पैसे मांग रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना धनोला पुलिस स्टेशन की है। जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। Read more

September 25, 2026

Tax Audit 2026: 30 सितंबर से पहले अपनी टैक्स रिपोर्ट में चेक कर लें ये गलतियां, वरना आ सकता है नोटिस

Tax Audit 2026: असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है. जिन लोगों के लिए अपने अकाउंट्स का ऑडिट कराना जरूरी है, वो इस डेडलाइन को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं. कई टैक्सपेयर्स ने अपनी रिपोर्ट समय से पहले ही पोर्टल पर जमा कर दी है. लेकिन क्या रिपोर्ट फाइल कर देना ही काफी है? जवाब है, नहीं. जल्दबाजी में फाइल की गई रिपोर्ट में कई बार ऐसी गलतियां छूट जाती हैं, जो बाद में इनकम टैक्स विभाग से नोटिस का कारण बन सकती हैं. Read more

September 25, 2026

Happy Birthday Rahil Azam: छोटे पर्दे का सुपरहीरो 'हातिम' अब किस हाल में जी रहा है? कई साल से नहीं मिला कोई लीड रोल!

आज भारतीय टेलीविजन के उस चहेते चेहरे का जन्मदिन है, जिसने 2000 के दशक में करोड़ों बच्चों और युवाओं के दिलों की धड़कनें तेज कर दी थीं. 25 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे अभिनेता राहिल आजम को जब भी कोई याद करता है, तो जेहन में सिर्फ एक ही छवि तैरती हैहाथ में जादुई तलवार, लंबे बाल और सात पहेलियों की तलाश में निकला शूरवीर ‘हातिम’. साल 2003 में जब स्टार प्लस पर ‘हातिम’ टेलीकास्ट हुआ था, तो राहिल आजम रातों-रात नेशनल क्रश और छोटे पर्दे के सबसे बड़े फैंटेसी सुपरहीरो बन गए थे. Read more

September 25, 2026

DSSSB Warder PET Admit Card: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड और चेक करें सेंटर

DSSSB ने वार्डर (पोस्ट कोड 15/25) PET परीक्षा के लिए e-admit card डाउनलोड करने का लिंक आज, 25 सितंबर 2026 को एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट OARS पोर्टल के जरिए 3 अक्टूबर 2026 तक जनरेट और प्रिंट कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र के लिए निकलने से पहले अपनी शिफ्ट, सेंटर का पता और जरूरी दिशा-निर्देश ध्यान से देख लें, साथ ही सेंटर पर एक वैध फोटो आईडी साथ ले जाना न भूलें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय स्क्रीन पर दिख रहे पोर्टल के सर्वर टाइम का ही ध्यान रखें। Read more

September 25, 2026

राजस्थान: पुलिस भर्ती में अब किसे कहां मिलेगी नौकरी? 353 चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 6 अक्तूबर से

राजस्थान पुलिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 के तहत पे-लेवल-2 के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के जिला, इकाई और कार्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए चयनित 353 अभ्यर्थियों की ऑफलाइन काउंसलिंग 6 अक्तूबर से 9 अक्तूबर 2026 तक पुलिस मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों की प्राथमिकता और उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर उन्हें विभिन्न पदों के लिए जिला, इकाई और कार्यालय आवंटित किए जाएंगे। Read more