July 17, 2026
Alliance: वंशज सिंह की वापसी से चढ़ा कुशाल टंडन का पारा, निखिल चिनप्पा से की धक्का-मुक्की
Alliance Vanshaj Singh Back In Show: प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'द अलायंस' में वंशज सिंह की वापसी हो चुकी है। लेकिन वंशज को अपने सामने देख कुशाल टंडन का पारा चढ़ गया।Alliance Vanshaj Singh Back In Show: प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'अलायंस' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'अलायंस' में लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच गेम और दिलचस्प होती जा रही है। 'अलायंस' में यूं तो कई सितारे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए हैं, जिसमें सोहेल खान और अली गोनी जैसे स्टार्स शामिल हैं। वहीं अब जल्द ही 'अलायंस' (Alliance) में वंशज सिंह की भी वापसी होने वाली है। 'अलायंस' का इससे जुड़ा वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसमें वंशज सिंह शो में कदम रखते हैं। लेकिन उन्हें देख कुशाल टंडन का पारा चढ़ जाता है। वहीं कुशाल टंडन और निखिल चिनप्पा के बीच भी धक्का-मुक्की हो जाती है, जिसपर कुणाल खेमू नाराजगी जाहिर करते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: पामेला सेरेना पर आया अर्जुन कपूर का दिल? शादी के लिए किया प्रपोज, बोले- छोकरा जवान है अभी...
Read more