August 28, 2026
'शिवकुमार सरकार का पहला विकेट गिरा', मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे के बाद बोली बीजेपी - India TV Hindi
Highlights नागेंद्र के इस्तीफे को बीजेपी ने शिवकुमार सरकार का पहला विकेट और अपनी बड़ी जीत बताया। आर. अशोक ने कहा कि सरकार को तीन महीने भी नहीं हुए, आगे और विकेट गिरेंगे। बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि नागेंद्र छोटे खिलाड़ी हैं, घोटाले में बड़े शार्क अभी बाकी हैं। नई दिल्ली/बेंगलुरु: कर्नाटक के मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे को बीजेपी ने अपनी लगातार जारी लड़ाई की बड़ी जीत बताया है। पार्टी ने कथित 89 करोड़ रुपये के वाल्मीकि विकास निगम फंड घोटाले को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला तेज करते हुए कहा कि उसकी लड़ाई सिर्फ नागेंद्र के इस्तीफे तक सीमित नहीं है। बीजेपी ने पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने और कथित तौर पर गायब रकम वापस लाने की मांग की है। बता दें कि कर्नाटक के योजना और सांख्यिकी मंत्री बी. नागेंद्र ने शुक्रवार को वाल्मीकि निगम घोटाले के आरोपों के चलते पद संभालने के 25 दिन के भीतर ही राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफे की घोषणा कर दी।
Read more