August 29, 2026

Duleep Trophy : वैभव सूर्यवंशी बल्ले से फ्लॉप तो गेंदबाजी में काटा गदर, कप्तान ईशान किशन को लेकर खोला सबसे बड़ा राज

नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) में ईशान किशन (Captain Ishan Kishan) की कप्तानी वाली ईस्ट जोन (East Zone) ने नॉर्थ ईस्ट जोन (North East Zone) को पारी और 210 रनों से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है। इस बड़ी जीत में टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का बल्ला भले ही खामोश रहा, लेकिन उन्होंने अपनी फिरकी से 2 अहम विकेट झटककर महफिल लूट ली। Read more

August 29, 2026

'ऐसा कैसे हो सकता है?' कप्तानी छिनने पर पहली बार छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, टीम से बाहर किए जाने पर तोड़ी चुप्पी

Suryakumar Yadav Breaks Silence on Captaincy Snub: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टूर्नामेंट खत्म होने के ठीक बाद टीम से बाहर कर दिया गया. सिलेक्टर्स के इस फैसले ने सबको चौंका दिया था. करीब दो साल तक टीम इंडिया की कमान संभालने और शानदार कप्तानी रिकॉर्ड के बावजूद सूर्यकुमार अचानक टीम से ड्रॉप हो गए. सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान नियुक्त कर दिया. Read more

August 29, 2026

4 दिन, 2 देश और बड़े संदेश... पीएम मोदी के मध्य एशिया दौरे के क्या हैं मायने?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (29 अगस्त) को चार दिवसीय मध्य एशिया दौरे पर रवाना हो गए. पीएम पहले 29-30 अगस्त को उज्बेकिस्तान की द्विपक्षीय यात्रा पर रहेंगे और इसके बाद 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यह दौरा मध्य एशिया के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. Read more

August 29, 2026

फातिमा बनकर मक्का पहुंचीं राखी सावंत, बांटी जानमाज, ड्रामा क्वीन संग हुई छीना-झपटी: Video

Rakhi Sawant Distribute Janamaz: राखी सावंत का सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मक्का में लोगों को जानमाज बांटती हुई नजर आईं. लोग राखी के इस अंदाज को बहुत पसंद कर रहे हैं. Read more

August 29, 2026

Saif Attack Case: सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी ने गुनाह कबूला, कोर्ट से बोला- 'रहमी बरतना', जानें आगे क्या होगा - Haribhoomi

सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने कोर्ट में अपना जुर्म स्वीकार किया है। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। Read more

August 29, 2026

मंत्री को ₹99.60 लाख की सहायता के बाद बदले एनएचबी के नियम

किसानों की सब्सिडी 50% से घटाकर 35% करने का मुद्दा; लंबित आवेदनों पर भी नए प्रावधान लागूलेखक: सचिन बोन्द्रिया 29 अगस्त 2026, इंदौर: मंत्री को ₹99.60 लाख की सहायता के बाद बदले एनएचबी के नियम – राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की व्यावसायिक बागवानी योजना में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की पॉलीहाउस परियोजना को ₹99.60 लाख की सब्सिडी स्वीकृत होने, राशि वापस किए जाने और इसके बाद योजना के नियमों में बदलाव किए जाने का घटनाक्रम किसानों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। खासकर हाईटेक और संरक्षित खेती में निवेश करने वाले किसानों तथा कृषि को रोजगार एवं व्यवसाय के रूप में अपनाने वाले युवाओं पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ी है। Read more

August 29, 2026

‘सनी देओल को मुसलमान क्यों नहीं देख सकते?’ ‘बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर शबाना आजमी हैरान, अमिताभ बच्चन का दिया उदाहरण

Shabana Azmi on Batwara 1947 Failure: दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ‘बंटवारा 1947’ के खराब प्रदर्शन पर हैरानी जताई है. शबाना आजमी ने फिल्म की असफलता के साथ-साथ सनी देओल के मुस्लिम किरदार को लेकर भी अपनी राय रखी. Read more

August 29, 2026

बिहार में ट्रक जांच पर बवाल: पुलिस टीम को घेरा, ASI से मारपीट और वर्दी से नेम बैज नोचा; तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ट्रक की तलाशी को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गश्ती दल के साथ कथित तौर पर मारपीट की नौबत आ गई। नाजिरपुर हाट के समीप तीनवटिया में हुई इस घटना में एएसआई राजू कुमार समेत कुछ पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस का आरोप है कि भीड़ में शामिल लोगों ने एएसआई को घेरकर उनके साथ मारपीट की, उनकी वर्दी से नेम बैज उखाड़ दिया और उन्हें कुछ देर के लिए बंधक बना लिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने पुलिस पर भी दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए हैं। ऐसे में दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी। Read more

August 29, 2026

नेपाल बाढ़ : 149 भारतीय नागरिक चीन से नेपाल सुरक्षित पहुंचे, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी

नई दिल्ली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बीच भारत सरकार ने राहत की बड़ी खबर साझा की है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि 149 भारतीय नागरिक 28 अगस्त को चीन से सीमा पार कर सुरक्षित नेपाल पहुंच गए हैं। Read more

August 29, 2026

लुधियाना में लुटेरे से भिड़े BJP नेता,VIDEO: उसके हाथ से पिस्टल छीना, धक्का देकर ATM से बाहर निकाला; डेढ़ लाख जमा कर रहे थे - Ludhiana News

लुधियाना के साहनेवाल में ATM के अंदर BJP नेता पर पिस्टल तानकर डेढ़ लाख रुपए लूटने की कोशिश की गई। नेता ने विरोध करते हुए आरोपी की पिस्टल पकड़ ली और उसे धक्का देकर ATM से बाहर निकाल दिया। Read more