Published : Sep 03, 2026 05:01 pm IST, Updated : Sep 03, 2026 05:18 pm IST भारत-बेल्जियम के बीच कई बड़े समझौते हुए। उसके बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, रक्षा और सुरक्षा सहयोग हमारे संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है और आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी प्रतिबद्धता है। Highlights भारत-बेल्जियम में हुई बड़ी डील पीएम मोदी ने कही बड़ी बात भारत-बेल्जियम का पुराना है रिश्ता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की मौजूदगी में गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में कई महत्वपूर्ण समझौते (MoU) हुए। भारत और बेल्जियम गुरुवार को व्यापार, रक्षा, अहम खनिजों, स्वच्छ ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में अपना सहयोग काफी बढ़ाने पर सहमत हुए। मीडिया के सामने दिए बयान में मोदी ने बताया कि पिछली तिमाही में भारत की विकास दर 7.8 प्रतिशत रही और कहा कि देश की आर्थिक तरक्की दुनिया के लिए भरोसे और नए मौकों का ज़रिया है। वहीं, बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि नई दिल्ली और ब्रसेल्स ऐसे रिश्ते बना रहे हैं जो पहले से कहीं ज़्यादा व्यापक और रणनीतिक हैं।
Read more