September 18, 2026

'Surendra Koli की हत्या हुई', Nithari Case में मृत बच्ची के पिता का दावा, बोले- 'कोई बड़ा राज खुलने वाला था'

Published: Friday, September 18, 2026, 23:24 [IST] Surendra Koli Death Nithari Victim Father News: निठारी कांड में सभी 13 मामलों में बरी हो चुके सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत के बाद एक बार फिर इस मामले को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कोली शुक्रवार (18 सितंबर) को भूपतवाला इलाके में अपनी चाय की दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम भेजी और फिलहाल मौत को प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। मौके से कोई नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम और पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। Read more

September 18, 2026

PCS Mains में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 28 सितंबर से: 24 अक्टूबर तक चलेंगे, 2297 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 812 पदों पर चयन - Prayagraj (Allahabad) News

प्रमोद यादव। प्रयागराज54 मिनट पहले कॉपी लिंकउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS-2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करने के एक दिन बाद अब सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल हुए 2,297 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 28 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक होंगे। ये इंटरव्यू आयोग परिसर प्रयागराज स्थित सरस्वती भवन में दो सत्रों में किए जाएंगे। Read more

September 18, 2026

आत्मनिर्भर भारत की तरफ बड़ा कदम, HAL ने वायुसेना को सौंपे तेजस और एचटीटी-40 'अंकुर' ट्रेनर विमान - hal delivers tejas htt 40 ankur trainer aircraft to iaf

सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने भारतीय वायुसेना को दो सीट वाला एलसीए तेजस प्रशिक्षक विमान और एचटीटी-40 बुनियादी प्रशिक्षक विमान सौंपे। एचएएल ने वायुसेना को सौंपे तेजस प्रशिक्षक, एचटीटी-40 विमान Read more

September 18, 2026

'किसी भी हद तक जाएंगे, जहां तक सऊदी भाई कहेंगे...', हूतियों को लेकर PAK जनरल ने फिर लंबी-लंबी फेंकी

पाकिस्तान सेना के एक सीनियर जनरल ने कहा है कि उनका मुल्क सऊदी अरब की रक्षा के लिए "किसी भी हद तक" जाएगा. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि खाड़ी देश की सुरक्षा के लिए इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता "बिना किसी शर्त के" है. पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने गुरुवार को 'अरब न्यूज़' को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "पाकिस्तान कूटनीतिक और प्रत्यक्ष दोनों तरह से सऊदी अरब के साथ पूरी तरह खड़ा है. और मैं यहां 'फिजिकल' शब्द पर जोर देना चाहूंगा." Read more

September 18, 2026

आगरा में यूजीसी की नई व्यवस्था के खिलाफ उबाल: ट्रैक्टर मार्च रोकने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, धक्का-मुक्की - Up18 News

आगरा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की नई व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को ताजनगरी आगरा का माहौल खासा गरमाया रहा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के संवई गांव में प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च को लेकर सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट मोड पर नजर आया। गांव से बमुश्किल 200 मीटर आगे बढ़े लगभग एक हजार युवाओं को पुलिस और पीएसी (PAC) के जवानों ने मजबूत बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। Read more