September 19, 2026

पर्यावरण संरक्षण में भारत का बजा डंका: पीएम मोदी बोले- दुनिया को दिशा दिखा रहे; हाइड्रोजन ट्रेन का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' (पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य) विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी गलत तरीके से विकासशील देशों पर डाली जाती रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हकीकत यह है कि प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन में भारत का योगदान वैश्विक औसत के आधे से भी कम है। वहीं विकसित देशों में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन भारतीयों की तुलना में छह गुना अधिक है। भारत इन तथ्यों को वैश्विक मंचों पर पूरी मजबूती से रखता है। उन्होंने हर भारतवासी से भी इस दिशा में आत्मविश्वास और दम दिखाने की बात कही। Read more

September 19, 2026

तिरुपति लड्डू में शुद्ध घी की जगह रिफाइंड पाम ऑयल, ED ने कंपनी के मालिक को किया अरेस्ट

Tirupati Laddu Ghee: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन के आरोपों के तहत घी बनाने वाली कंपनी के प्रवर्तक कैलाश चंद मंगला को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि तिरुपति लड्डू प्रसाद तैयार करने में इस्तेमाल किया गया घी कथित तौर पर रिफाइंड पाम ऑयल, पामोलीन और विभिन्न रसायनों से तैयार किया गया था। Read more

September 19, 2026

Samay On Nawazuddin: समय रैना ने 'थामा' में काम करने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट, एक्टर ने दिया ये जवाब

Samay On Nawazuddin: समय रैना का पॉपुलर टॉक शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का सीजन 2 भी धमाल मचा रहा है. इस शो में अबतक एंटरटेनमेंट, स्टैंड-अप कॉमेडी और यूट्यूब कम्युनिटी से कई बड़े और मशहूर चेहरे बतौर जज और गेस्ट शामिल हो चुके हैं. हर हफ्ते कोई नया चेहरा शो में पहुंचता है और खूब मस्ती होती है. अब नए एपिसोड में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा , कौस्तुभ अग्रवाल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे. इस एपिसोड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसी बीच समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मजाक उड़ाया. Read more

September 19, 2026

Fridge Electricity Saving Tips: फ्रिज में पानी की बोतल रखने से सच में घटेगा बिजली बिल? जानें सही तरीका

गर्मी के मौसम में फ्रिज घर के उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में शामिल हो जाता है, जिनका इस्तेमाल लगातार होता है। ऐसे में इसकी बिजली खपत बढ़ना स्वाभाविक है और इसका असर महीने के बिजली बिल पर भी दिखाई दे सकता है। बिजली की खपत कम करने के लिए फ्रिज के इस्तेमाल से जुड़ी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव मददगार हो सकता है। Read more

September 19, 2026

ममता ने जिस कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन, कुछ घंटे बाद ही मिलन प्रधान गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले शुक्रवार को घटनाक्रम तेजी से बदल गया। ममता बनर्जी ने जिस कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया, उसके कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्टों के मुताबिक, मिलन प्रधान की गिरफ्तारी 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण आंदोलन से जुड़े एक पुराने हत्या मामले में लंबित वारंट के आधार पर की गई है। इस गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। Read more

September 19, 2026

ट्रेडिंग-कंपनी में इन्वेस्ट करा लेक्चरर से 55 लाख की ठगी: जिला स्काउट-गाइड अधिकारी, लेक्चरर सहित पांच के खिलाफ FIR दर्ज - Ambikapur (Surguja) News

सरगुजा में ASA ट्रेडिंग कंपनी में निवेश से अच्छे रिटर्न का झांस देकर महिला लेक्चरर से 55 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। लेक्चरर की रिपोर्ट पर जिला स्काउट-गाइड अधिकारी, लेक्चरर सहित पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। Read more

September 19, 2026

DUSU Election Results Live: 6 राउंड में NSUI गायब, अध्यक्ष-सचिव पद पर ABVP आगे, बाकी पदों पर निर्दलीय ने बढ़ाई बढ़त

DUSU Election Results Live Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में शुक्रवार को मतदान पूरा होने के बाद अब शनिवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है. कुल 40.46% वोटिंग दर्ज की गई. मतदान के बाद सभी EVM को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था. Read more

September 19, 2026

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यावरण और जलवायु गतिकी पर आधारित एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यावरण और जलवायु गतिकी पर आधारित एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करने जा रहे हैं. Read more

September 19, 2026

J&K, दिल्ली और पुडुचेरी के LG अब Inter-State Council की बैठकों में होंगे शामिल, नियमों में संशोधन

September 19, 2026 जम्मू-कश्मीर: प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने इंटर-स्टेट काउंसिल के नियमों में बदलाव किया है, ताकि पुडुचेरी, जम्मू और कश्मीर और दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर इन केंद्र शासित प्रदेशों में प्रेसिडेंट रूल लगने पर काउंसिल की मीटिंग में हिस्सा ले सकें। यह बदलाव, जिसे गृह मंत्रालय ने 9 सितंबर को नोटिफाई किया और शुक्रवार को पब्लिश किया गया, इंटर-स्टेट काउंसिल ऑर्डर, 1990 में बदलाव करता है, जिसके तहत काउंसिल बनाई गई थी। मई 1990 के ऑर्डर के मुताबिक, काउंसिल में प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, खास केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि और कैबिनेट रैंक के छह केंद्रीय मंत्री होते हैं। Read more

September 19, 2026

पहले एक्सीडेंट माना, 150 CCTV से खुला हत्या का राज: झांसी में मोबाइल से भी डाटा हटाया, ड्रग सप्लायर के मर्डर में सिपाही समेत 8 अरेस्ट - Jhansi News

झांसी में ड्रग सप्लायर लॉ स्टूडेंट परवेज अली (21) की हत्या में पुलिस की जांच शुरूआत में भटक गई थी। पुलिस अफसर भी इसे महज एक एक्सीडेंट मान रहे थे। लेकिन पोस्टमार्टम में पैर पर मिले दांतों से काटने के लगभग 6 निशानों ने शक पैदा कर दिया। एसएसपी विकास कुम Read more