September 19, 2026

DUSU Election Results Live: 6 राउंड में NSUI गायब, अध्यक्ष-सचिव पद पर ABVP आगे, बाकी पदों पर निर्दलीय ने बढ़ाई बढ़त

DUSU Election Results Live Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में शुक्रवार को मतदान पूरा होने के बाद अब शनिवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है. कुल 40.46% वोटिंग दर्ज की गई. मतदान के बाद सभी EVM को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था.

DUSU Election Results Live Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में शुक्रवार को मतदान पूरा होने के बाद अब शनिवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है. कुल 40.46% वोटिंग दर्ज की गई. मतदान के बाद सभी EVM को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था.

author-image

New Update

DUSU Election Results Live Updates

DUSU Election Results Live Updates

DUSU Election Results Live Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में शुक्रवार को मतदान पूरा होने के बाद अब शनिवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इस बार 1.51 लाख से ज्यादा छात्र मतदान के लिए पात्र थे, लेकिन कुल 40.46% वोटिंग दर्ज की गई. मतदान के बाद सभी EVM को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था.

अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास, NSUI के विजय शंकर मीणा और AISA-SFI गठबंधन की अनन्या रतूड़ी समेत कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं. अब मतगणना के साथ ही यह साफ होगा कि चार केंद्रीय पदों पर किसे जीत मिलती है.

कॉलेज चुनावों में ABVP के जीत के दावे

DUSU के केंद्रीय पदों की गिनती शुरू होने से पहले ABVP ने कई कॉलेजों में जीत का दावा किया है. संगठन के मुताबिक, भारती कॉलेज में उसके उम्मीदवारों ने सभी आठ पदों पर जीत हासिल की है. ABVP ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स और अदिति महाविद्यालय समेत कुछ अन्य कॉलेजों में भी क्लीन स्वीप का दावा किया है. चुनाव के दौरान ABVP ने फर्जी आईडी के जरिए मतदान की कोशिश का आरोप भी लगाया. संगठन ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

NSUI उम्मीदवार ने जताया भरोसा

मतदान खत्म होने के बाद NSUI के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने चुनाव के लिए पूरी मेहनत की है. मीणा ने यह भी दावा किया कि उनके अभियान को मिल रहे समर्थन से ABVP चिंतित है.

छात्रों की सुरक्षा को मुद्दा बना रहे यश डबास

ABVP के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास ने कहा कि उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है. उन्होंने छात्रों की सुरक्षा और हॉस्टल से जुड़े मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया. डबास के मुताबिक, सभी हॉस्टल और PG का सुरक्षा ऑडिट, कॉलेजों में नए गर्ल्स हॉस्टल और PG व हॉस्टल के लिए हेल्पलाइन शुरू करना उनके प्रमुख मुद्दे हैं. उन्होंने सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने की घटना का भी जिक्र किया. डबास ने कहा कि ABVP इस मामले को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी.

  • Sep 19, 2026 12:29 IST

    Delhi University Result Live:: सातवें राउंड का हाल

    President

    यश डबास (एबीवीपी)- 1479

    विजय शंकर मीणा (एनएसयूआई)- 1456

    Vice President

    इशू मौर्य (एबीवीपी)- 920

    वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 283

    दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 1968

    Secretary

    रिया छबाड़ी (एबीवीपी)- 1159

    नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 935

    Joint Secretary

    लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)- 873

    गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 1194

    विशेष यादव (एससीएस)- 752

  • Sep 19, 2026 12:06 IST

    Delhi University Result Live: 6 राउंड पूरे, अध्यक्ष-सचिव पद पर ABVP आगे, बाकी पदों पर निर्दलीय ने बढ़ाई बढ़त

    6 राउंड पूरे

    अध्यक्ष पद 

    यश डबास (ABVP)- 7,346
    विजय शंकर मीणा (NSUI)- 6,760 
    अनन्या रतूड़ी (AISA-SFI गठबंधन)-  1,445 

    उपाध्यक्ष पद 

    इशू मौर्य (ABVP)- 4,845
    दीपांशु (निर्दलीय)- 9,379
    वीर चतरथ (NSUI)- 1,337    
    अक्षत शिखर (AISA-SFI गठबंधन)- 643

    सचिव पद 

    रिया छाबड़ी (ABVP)- 6,425
    नम्रता चौधरी (NSUI)- 4,510 
    स्टैनजिन डेसक्यॉन्ग (AISA-SFI गठबंधन)- 2,531

    संयुक्त सचिव पद

    लक्ष्यराज सिंह (ABVP)- 4,540 
    गोपाल चौधरी (NSUI)- 4,145
    विशेष यादव (निर्दलीय)- 5,413
    बी पारीजात (AISA-SFI गठबंधन)- 1,815

  • Sep 19, 2026 11:37 IST

    DUSU Election Results Live Updates: DUSU Election Results Live Updates: अध्यक्ष पर NSUI तो सचिव पर ABVP आगे

    4 राउंड तक रूझान

    अध्यक्ष पद 

    यश डबास (ABVP)- 4,204
    विजय शंकर मीणा (NSUI)- 4,469 
    अनन्या रतूड़ी (AISA-SFI गठबंधन)- 

    उपाध्यक्ष पद 

    इशू मौर्य (ABVP)-3,003 
    दीपांशु (निर्दलीय)-  5,624

    सचिव पद 

    रिया छाबड़ी (ABVP)- 3,648 
    नम्रता चौधरी (NSUI)- 2,964 
    स्टैनजिन डेसक्यॉन्ग (AISA-SFI गठबंधन)-

    संयुक्त सचिव पद

    लक्ष्यराज सिंह (ABVP)- 2,865  
    गोपाल चौधरी (NSUI)- 2,662
    विशेष (निर्दलीय)- 3,077 
    बी पारीजात (AISA-SFI गठबंधन)- 

  • Sep 19, 2026 11:22 IST

    DUSU Election Results Live Updates: उपाध्यक्ष पर निर्दलीय ने बनाई बढ़त

    Round 3 Update

    उपाध्यक्ष पद 

    इशू मौर्य (ABVP)- 2,389
    दीपांशु (निर्दलीय)-  4,264  

  • Sep 19, 2026 11:09 IST

    DUSU Election Results Live Updates: अध्यक्ष पद पर NSUI 441 वोटों से आगे

    Round 3 Update

    अध्यक्ष पद 

    यश डबास (ABVP)-  3,130
    विजय शंकर मीणा (NSUI)-  3,571

    -- NSUI 441 वोटों से आगे

  • Sep 19, 2026 10:49 IST

    DUSU Election Results Live Updates: अध्यक्ष पद पर पहले राउंड के रूझान

    अध्यक्ष पद पर पहले राउंड के रूझान

    यश डबास (ABVP)-  1,305 वोट
    विजय शंकर मीणा  (NSUI)-  1,191 वोट
    अनन्या रतूड़ी (LEFT)- 288 वोट

  • Sep 19, 2026 10:46 IST

    DUSU Election Results Live Updates: किस पार्टी से कौन हैं प्रत्याशी

    ABVP 

    अध्यक्ष पद - यश डबास
    उपाध्यक्ष पद - इशू मौर्य
    सचिव पद - रिया छाबड़ी 
    संयुक्त सचिव पद- लक्ष्यराज सिंह

    NSUI

    अध्यक्ष- विजय शंकर मीणा
    उपाध्यक्ष- वीर चतरथ 
    सचिव- नम्रता चौधरी 
    संयुक्त सचिव- गोपाल चौधरी 

    AISA-SFI गठबंधन

    अध्यक्ष- अनन्या रतूड़ी
    उपाध्यक्ष- अक्षत शिखर
    सचिव- स्टैनजिन डेसक्यॉन्ग 
    संयुक्त सचिव- बी पारीजात

  • Sep 19, 2026 10:23 IST

    DUSU Election Results Live Updates: NSUI कार्यकर्ता फर्जी ID कार्ड से वोट डालते रंगे हाथ पकड़े गया

    DUSU चुनाव में Law Centre पर फर्जी ID से वोट डालने पहुंची NSUI से जुड़ी छात्रा को प्रशासन ने पकड़ा. भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने कहा कि राहुल गांधी जी रोज 'वोट चोरी' का ढोल पीटते हैं, और उनकी NSUI खुद फर्जी वोटिंग करते पकड़ी गई. राहुल गांधी को छात्रों और युवाओं से माफी मांगनी चाहिए.

  • Sep 19, 2026 10:18 IST

    DUSU Election Results Live Updates: ABVP ने बढ़ाई बढ़त, पहले राउंड के रूझान आए सामने

    डूसू काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. पहले राउंड के रूझान भी सामने आ गए हैं. चारों सीटों पर एबीवीपी ने बढ़त बनाई है.

  • Sep 19, 2026 10:07 IST

    DUSU Election Results Live Updates: NSUI ने किया जबरदस्त समर्थन का दावा

    DUSU चुनाव नतीजों पर NSUI के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीर छत्रथ कहते हैं कि हम बहुत सकारात्मक हैं. हमें छात्रों से जबरदस्त समर्थन मिला है. 

  • Sep 19, 2026 09:50 IST

    DUSU Election Results Live Updates: 1 बजे तक आ जाएंगे नतीजे

    DUSU के मुख्य रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. राजेश सिंह कहते हैं कि वोटों की गिनती के लिए हमने जो इंतज़ाम किए हैं, वे पूरी तरह से पुख्ता हैं. दिल्ली पुलिस हमारे साथ मिलकर काम कर रही है और उन्होंने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. हमने स्ट्रॉन्ग रूम से EVM खासकर 158 कंट्रोल यूनिट को निकाल लिया है और उन्हें गिनती वाली तय जगह पर पहुंचा दिया है. हमारा मकसद आठ टेबल पर एक साथ वोटों की गिनती करना है और सभी इंतजाम पूरे हो चुके हैं. हालांकि यह यूनिवर्सिटी का चुनाव है, लेकिन यह पूरे दिल्ली शहर में फैला हुआ है. मुझे उम्मीद है कि हम दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच नतीजे घोषित कर पाएंगे. 

    #WATCH | Delhi: Chief Returning Officer, DUSU, Dr Rajesh Singh says, "The arrangements we have made for the counting process are absolutely foolproof. The Delhi Police is working shoulder-to-shoulder with us, and they have put robust security measures in place. We have de-sealed… https://t.co/BcfYQ8C7qIpic.twitter.com/4mJhPUg2WY

    — ANI (@ANI) September 19, 2026
  • Sep 19, 2026 09:48 IST

    DUSU Election Results Live Updates: 40.46% हुई थी वोटिंग

     दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में शुक्रवार को मतदान पूरा होने के बाद अब शनिवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इस बार 1.51 लाख से ज्यादा छात्र मतदान के लिए पात्र थे, लेकिन कुल 40.46% वोटिंग दर्ज की गई. मतदान के बाद सभी EVM को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था.